ज्वैलरी शॉप पर नकली हार की बदली, पुलिस ने फरार तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ज्वैलरी शॉप पर सोने की नकली हार की बदली करने वाले फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन तीन आरोपियों को पुलिस ने बिहार के भोजपुर से पकड़ा है। यह तीनों पुलिस को चकमा देकर डेढ़ लाख कीमत के सोने का हार लेकर फरार हुए थे।

बता दें, इस वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की है। जिसके बाद तीन आरोपियों के साथ पुलिस ने डेढ़ लाख का सोने का हार बरामद किया है। यह पूरा मामला सदर रोड़ स्थित जगदंबा आभूषण भंडार का है।