प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन

Chhattisgarh Crimes

नईदिल्ली। एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन हो गया। शुक्रवार दोपहर को नरेंद्र चंचल ने आखिरी सांस ली। भजन गायक पिछले 3 महीनों से बीमार थे और उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां नरेंद्र चंचल का लंबे समय से इलाज जारी था। नरेंद्र चंचल ने कई भजनों के साथ हिन्दी फिल्मों में भी गाने गाए हैं। हालांकि उनको भजन गायकी के लिए खासतौर पर जाना जाता था।

नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्टूबर 1940 को अमृतसर में एक धार्मिक पंजाबी परिवार में हुआ था। वह एक धार्मिक माहौल में पले-बड़े हुए हैं, जिसकी वजह से उनको भजन कीर्तिन गाना शुरू से ही पसंद था।

सालों के संघर्ष के बाद नरेंद्र चंचल ने 1973 में आई ऋषि कपूर-डिंपल कपाड़िया की फिल्म बॉबी के लिए एक गाना गाया था। ये बॉलीवुड गाना बेशक मंदिर मस्जिद गया था। इसके लिए नरेंद्र चंचल को फिल्मफेयर बेस्ट मेल प्लेबैक अवॉर्ड मिला था। उन्हें अमेरिकी राज्य जॉर्जिया की मानद नागरिकता भी प्राप्त थी।