एक ही परिवार के चार सदस्यों ने खाया जहर, पिता और बेटी की मौत, पत्नी और एक बच्ची गंभीर

Chhattisgarh Crimes
हेमलाल वर्मा और पत्नी जान्हवी

दुर्ग. जामुल थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार सदस्यों के जहर खाने से गांव में सनसनी फैल गई. जहर खाने से परिवार के मुखिया हेमलाल साहू और उनकी 14 वर्षीय बेटी की मौत हो गई. वहीं एक बच्ची एवं उनकी पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है.

यह घटना जामुल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपारा वार्ड की है. पत्नी और एक बच्ची को स्पर्श हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रही. वहीं जामुल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.