छत्तीसगढ़ क्राइम्स की खबर पर लगी मुहर: राजधानी में 9 अप्रेल से एक सप्ताह का संपूर्ण लॉकडाउन, जल्द जारी होगा आदेश

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राजधानी रायपुर में शुक्रवार 9 अप्रेल से लॉकडाउन लगाया जा रहा है। जल्द ही इसका आदेश जारी हो सकता है। मेडिकल सहित आवश्यक सुविधाओं को छूट दी जाएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में शुक्रवार से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है। जिसका आदेश आज शाम तक जारी हो जाएगा।

बता दें कि मंगलवार को कोरोना के 9921 नए मामले सामने आये हैं। वहीं 53 मौंते भी हुई है। रायपुर में अब तक 1000 से अधिक मौंते हो चुकी है। जिसके बाद शुक्रवार से एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाए जाने की घोषणा कुछ ही देर में होने वाली है। छत्तीसगढ़ अब देश का तीसरा बड़ा संक्रमण वाला राज्य बन चुका है। मामले में मंत्री रविन्द्र चौबे कुछ ही देर में पत्रकारों से चर्चा विस्तृत जानकारी देंगे।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में लगने वाला लॉक डाउन संपूर्ण लॉकडाउन होगा। लॉकडाउन का लोगों से सख्ती से पालन कराए जाने की संभावना है। इसमें आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंदी रखी जा सकती है।