प्रेम विवाह से भड़के लड़की के परिजनों ने मचाया आतंक, पिता सहित 11 आरोपी हिरासत में

Chhattisgarh Crimes

बिलासपुर। प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिवार वालो ने घर घुसकर दामाद सुनील सहित अन्य को कूट डाला दिनदहाड़े लाठी डंडा कुल्हाड़ी गड़ासा से आतंक मचाने वाले 11 आरोपी को पचपेड़ी पुलिस ने हिरासत में लिया है मामले में धारा-452,294,506, 323, 147, 148, 149, भादवि 25.27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Chhattisgarh Crimes

घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है प्रार्थी सुनील कुमार कुर्रे निवासी पचपेड़ी का बीते 1 वर्ष से गांव की कु प्रभा सोनी पिता कांशीराम के साथ प्रेम संबंध चल रहा था बीते 14 फरवरी 2023 को घर से दोनों एक राय होकर रायपुर आर्य समाज मंदिर में शादी किये विवाह के बाद सुनील प्रभा को लेकर गांव लौट आया पचपेड़ी ग्राम स्थित फुफा परमेश्वर के घर अपने मां बाप भाई लोगों के साथ सुनील पत्नी को साथ लेकर रह रहा था प्रेम विवाह से भड़के लडकी के पिता उसकी मां, भाई एवं रिश्तेदार मंगलवार की सुबह ग्राम पचपेडी में परमेश्वर के घर घुस गए शादी का विरोध कर कु प्रभा को अपने साथ ले जाने की बात करने लगे मना करने पर अश्लील गाली गलौच कर एवं जान से मार देने की धमकी देते हुये अपने-अपने हाथ में रखे हुये लाठी, डडा, राड, गडासा, हंसिया से मारपीट करने लगे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना पचपेडी में अपराध कमांक 76/2023 धारा-452,294,506, 323,147,148,149, भादवि 25.27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में तत्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीगणों से प्रकरण में प्रयुक्त लाठी, डंडा, राड, गडासा, हसिया,कुल्हाडी, मोटर सायकल को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया एवं आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी कांशी राम पिता फागूराम सोनवानी उम्र 45 वर्ष , मंगलू राम सोनी पिता फागूराम उम्र 40 वर्ष, फागूराम सोनी पिता वेदराम सोनी उम्र 60 वर्ष , अजीत कुमार सोनवानीपिता काशीराम उम्र 20 वर्ष, इतवारी राम सोनीपिता वेदराम उम्र 60 वर्ष , विक्रांत कुमार सोनवानी पिता दुखीराम उम्र 19 वर्ष , श्रीमती शत्रुपा बाई पति काशीराम सोनवानी उम्र सभी साकिनान ग्राम हेडसपुर थानापामगढ जिला जांजगीर , संजय रात्रे पिता मनहरण रात्रे उम्र 38 वर्ष साकिन नरियरा थाना मुलमुला जाजगीर चाम्पा , तुकाराम दिनकर पिता सोनूराम उम्र 19 वर्ष साकिन गोडाडीह थाना पचपेडी , श्रीमती सावन दिनकर पति तुकाराम दिनकर उम्र 36 वर्ष साकिन गोडाडीह थाना पचपेडी , दिलीप पिता फागूराम सोनवानीउम्र 40 वर्ष साकिन ग्राम हेडसपुर थाना पामगढ जिला जांजगीर को हिरासत में लिया है ।