
देवभोग। सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच जंगली हाथियों का एक दल कोदोमाली से राजापड़ाव के बीच में सड़क पार करता नजर आया रायपुर जाने के लिए निकली एक बस के कर्मचारी ने वीडियो बनाकर इसे व्हाट्सउप ग्रुप में शेयर किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाथी 8 से 10 की संख्या में थे। वे एक तरफ के जंगल से निकलकर सड़क पार करते हुए दूसरे तरफ के जंगल की ओर बढ़ रहे थे इसी दौरान कुछ हाथी सड़क के किनारे कुछ मिनट तक रुके रहे जिसका वीडियो बस कर्मचारियों के द्वारा बनाया गया।
यहां बताना लाजमी होगा कि क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। हाथी कभी फ़सल को नुकसान पहुंचा रहे है। तो कभी बिजली के खम्भे को पिछले दिनों हाथियों के द्वारा खम्भे को रगड़ने के चलते क्षेत्र के 100 गॉवो में ब्लैक आउट की स्थिति निर्मित हो गई थी। वहीं जंगल से लगे गॉव के रहवासी दहशत के बीच रात काटने को मजबूर थे। एक ग्रामीण को उतार चुका है मौत के घाट – गरियाबंद वन मंडल के वन परिक्षेत्र मैनपुर में हाथियों का आतंक जारी है। जंगली हाथी ने गत दिनों झोंपड़ी में सो रहे ग्रामीण को मार डाला था।
ग्रामीण को सूंड से खींचकर निकाला और पटक कर मौत के घाट उतार दिया। यहां बताना लाजमी होगा कि यह घटना तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग दस किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत जिडार के आश्रित ग्राम सिहार में घटी थी यहां पहाड़ी किनारे झोपड़ी बनाकर रहने वाले ग्रामीण गंगाराम पिता छोटाराम उम्र 56 वर्ष को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया था वहीं ग्रामीण की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था वहीं आज सुबह एनएच सड़क किनारे हाथियों का झुण्ड दिखने से राहगीर भी दहशत में है।