खैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिले के शासकीय अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक शाला क्रमांक-1, तुरकारीपारा में सरकारी दस्तावेज जलाने का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesखैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिले के शासकीय अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक शाला क्रमांक-1, तुरकारीपारा में सरकारी दस्तावेज जलाने का मामला सामने आया है। स्कूल परिसर में स्थित संकुल कार्यालय में रखी सरकारी किताबें, उपस्थिति रजिस्टर और अन्य अभिलेख बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के जला दी गई।

नागरिकों ने इस मामले में जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। संयुक्त कलेक्टर सुमन राज ने ज्ञापन लिया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दोषियों पर कार्रवाई की उम्मीद

स्थानीय नागरिकों और शिक्षकों ने इस पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यह सरकारी नियमों का उल्लंघन है। यह पारदर्शिता और जवाबदेही को भी प्रभावित करता है। नागरिकों का मानना है कि इस तरह के काम से भविष्य में गड़बड़ी को छिपाने के लिए भी किया जा सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला समय पर नहीं रोका गया तो शासन-प्रशासन की विश्वसनीयता पर प्रश्न उठेंगे। खैरागढ़ में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों को उम्मीद है कि जांच में सत्य सामने आएगा और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

Exit mobile version