शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय कार्यकारिणी गठित, पुरुषोत्तम अध्यक्ष, यामिनी बनी मंत्री

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा/छत्तीसगढ़ क्राइम्स

छुरा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जो विश्व का सबसे , बड़ा छात्र संगठन है,जो समय समय पर राष्ट अपना महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है ऐसे परिषद का गरियाबंद जिले के छुरा इकाई के द्वारा समय समय पर रचनात्मक, देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन तथा विद्यार्थियो की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया है ।

शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमे पीजीडीसीए के विद्यार्थी पुरुषोत्तम सिन्हा तथा बीकॉम फाइनल की छात्रा यामिनी सिन्हा को मंत्री बनाया गया ।

वही स्नेहा शर्मा, यशु पांडे, युवराज सिन्हा, वरुण सोनी को उपाध्यक्ष तथा देविका ठाकुर, लकेश्वर सोनवानी, लोकेश्वरी यादव, लक्ष्मीचंद जायसवाल को सहमंत्री बनाया गया, सोशल मीडिया प्रमुख नवीन चंद्राकर, सहप्रमुख पूर्णिमा सिन्हा, sfs प्रमुख भोजकुमार साहू, सहप्रमुख राजा ध्रुव, कलामंच प्रमुख हिमांशु देवांगन, सहप्रमुख करण पटेल, sfd प्रमुख वेदिका पांडेय, सहप्रमुख जिया बारले, nss प्रमुख खिलेश ठाकुर सहप्रमुख रोशन शर्मा को बनाया गया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश सहमंत्री अनंत सोनी, भिषेक पांडेय, राहुल सिन्हा, शुभम निषाद उपस्थित रहें ।