सरकार ने एक हजार करोड़ का लिया कर्ज, केंद्र से राशि नहीं मिलने से बढ़ी दिक्कतें

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राज्य सरकार ने फिक्स डिपॉजिट नीलाम कर आरबीआई से एक हजार करोड़ का कर्ज लिया है। केंद्र सरकार से राशि नहीं मिलने के कारण सरकार ने रोजमर्रा के खर्च में आ रही दिक्कतों को देखते हुए यह कदम उठाया है।

इस कर्ज को सरकार को 5 साल में चुकाना होगा और इसके लिए 5.32 फीसदी ब्याज भी देना होगा। केंद्र सरकार ने पिछले 6 माह से करीब 800 करोड़ की राशि नहीं दी है। इसके अलावा राज्य के हिस्से के ही 4000 करोड़ देना शेष है। इस वजह से बार-बार राज्य सरकार को बाजार से कर्ज लेना पड़ रहा है। इससे पहले इसी महीने सरकार एक हजार करोड़ का और कर्ज ले चुकी है, जबकि अक्टूबर में भी दो बार में एक-एक हजार करोड़ का कर्ज लिया था। सितंबर में सरकार ने 700 करोड़ का कर्ज लिया था।

Exit mobile version