डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए हुए रास्तो पर चलकर संगठन को मजबूत करने का लिया प्रण

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। आज 23 जून को भाजपा मंडल मैनपुर मुख्यालय में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन चरितार्थ के बारे में चर्चा करते हुए उनके सत्कर्म विचारों एवं साहस को प्रणाम कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर भाजपा संगठन को मजबूत करने की प्रण लिया गया।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिंह सिन्हा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता यूनुस मेमन, भाजपा जिला मंत्री सरिता ठाकुर,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप, मंडल मंत्री सुहागा बाई पांडे,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज निर्मलकर,भोज कुमार साहू, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संतोष यादव, मोहन कुशवाहा, युवा मोर्चा सदस्य रोहित ध्रुव रामेश्वर सिन्हा,जनक लाल यादव एवं संयुक्त भाजपा मंडल मैनपुर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।