
किशन सिन्हा/छत्तीसगढ़ क्राइम्स
छुरा. थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहझर मेन रोड़ में खैरझिटी के रहने वाले आरोपी तरूण यादव पिता पुरूषों यादव लग भग 28 वर्षीय युवक जो गांव में चिकन कटिंग का दुकान चलाता था जिसे कम समय में अधिक पैसा कमाने के लालसा ने मुर्गी के साथ-साथ उसके घनिष्ठ मित्र शराब को बेचने के अवैध काम में लगा दिया जहां लोग मास के साथ मदिरा भी बड़े चाव से लेकर अपना माहौल बनाते थे लेकिन इस बात की जब भनक पुलिस को लगी तो छुरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर शनिवार दोपहर को आरोपी की दुकान पर चिकन कटिंग के आड़ में चल रहे शराब के गोरख धंधे को रंगे हाथों पर्दा फास किया वहीं मौका-ए-वारदात से 7 लीटर कच्ची शराब बरामद किया और आरोपी को आबकारी एक्ट 34(2 ) के तहत पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया इस बड़ी कार्यवाही में छुरा थाना के प्रधान आरक्षक जयप्रकाश मिश्रा और उनके सहयोगी टीम की अहम भूमिका रही।