तेज रफ्तार स्कार्पियो पलटी, एक की मौत, 4 लोगों की हालत गंभीर 

Chhattisgarh Crimes

मैनपाट। तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे एक महिला की मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना इलाके का है। मिली जानकारी के मुताबिक मैनपाट के ग्राम पथरई में बालक यीशु प्रभु तीर्थ यात्रा होने जा रहा है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए अम्बिकापुर निवासी राजाराम एवं उसके परिवार के लोग व रघुनाथपुर दरीडीह के एक परिवार के कुल 11 सदस्य स्कॉर्पियो में सवार होकर मैनपाट की ओर आ रहे थे। इसी दौरान अम्बिकापुर-मैनपाट के मुख्य मार्ग पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई।

इससे एक महिला की मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतिका का नाम प्रमिला बताया जा रहा है। वहीं घायलों में जगरानी, प्रियांशी, बड़ा और बीजो हैं। घायलों को मैनपाट के कमलेश्वरपुर स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रिफर करने की तैयारी चल रही है।

Exit mobile version