गृहमंत्री अमित शाह ने किया हिंदी में एमबीबीएस की पुुस्‍तकों का विमोचन

Chhattisgarh Crimes

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर करीब 12 बजे विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। स्‍टेट हैंगर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत अन्‍य नेताओं नेे उनकी आत्‍मीय अगवानी की। यहां से गृहमंत्री हेलीकाप्‍टर से लाल परेड ग्राउंड कार्यक्रम स्‍‍थल के लिए रवाना हो गए। यहां उन्‍होंने एमबीबीएस प्रथम वर्ष की तीन पुस्तकों का विमोचन करते हुए हिंदी माध्यम से मेडिकल पाठ्यक्रम की पढ़ाई का शुभारंभ किया। लाल परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम हिदी में ज्ञान का प्रकाश” में करीब 30 हजार विद्यार्थियों के अलावा चिकित्सा और हिंदी क्षेत्र के जानकार शामिल हैं।

कार्यक्रम में मौजूद लखनऊ के डा. सूर्यकांत ने कहा कि हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई की कोशिश 30 साल से उत्तर प्रदेश कर रहा है। मप्र ने बाजी मार ली। डा. सूर्यकांत ने 1991 में हिंदी में थीसिस लिखी थी।

भारतीय शिक्षा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन : अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इसे भारतीय शिक्षा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन बताया है। उन्‍होंने भोपाल आगमन से पूर्व ट्वीट करते हुए कहा कि आज भारतीय शिक्षा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है जब मध्य प्रदेश के भोपाल में मेडिकल की पढ़ाई को हिंदी में शुरू किया जा रहा है। भारतीय भाषाओं के सशक्‍तीकरण के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी के संकल्प की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिससे बच्चे अपनी भाषा में पढ़ाई कर पाएंगे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि 97 चिकित्सकों के दल ने चार महीने में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पुस्तकें तैयार की हैं। इनमें एनाटामी, फिजियोलाजी और बायोकेमेस्ट्री शामिल हैं।