किराए के घर को ही बना बैठे थे हुक्का बार, संचालक युवती सहित 3 गिरफ्तार, लाखों का माल जप्त

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में पुलिस ने किराए के घर में दबिश देकर हुक्का बार संचालित करने वाली युवती सहित 3 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।

Chhattisgarh Crimes

मामले की जानकारी देते हुए IPS मयंक गुर्जर ने बताया कि मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर समता कॉलोनी के राधाकृष्ण मंदिर के पास स्थित मुकेश गुप्ता के घर पर छापा मारा जहां कालीबाड़ी निवासी आरोपी अभिषेक होतवानी, बंधवापारा पुरानी बस्ती निवासी देव धनवानी और अग्रसेन चौक निवासी 19 वर्षीय युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

आईपीएस गुर्जर ने बताया कि उक्त किराए के मकान में बड़ी संख्या में स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं का आना-जाना लगा रहता था,सूचना मिलने पर रेड कार्यवाही की गई जहां से भारी मात्रा में हुक्का पॉट,सिगड़ी,कोल बॉक्स,चिमनी,चिलम पाइप,फॉयल पेपर,फ्लेवर,नोज़ल कीमती तकरीबन डेढ़ लाख रुपए जप्त की गई।

Chhattisgarh Crimes