राशिफल 12 फरवरी: सूर्य का गोचर, सिंह सहित इन राशियों को मिलेगा बिजनेस में दोगुना लाभ

Chhattisgarh Crimes

माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगी | साथ ही रात 9 बजकर 12 मिनट पर सूर्यदेव मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 11 मार्च की दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। इसके साथ ही देर रात 2 बजकर 19 मिनट तक परिध योग रहेगा | इसके अलावा दोपहर 2 बजकर 23 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा | वहीं मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग की यानि यायीजयद योग दोपहर 2 बजकर 5 मिनट से कल सुबह सूर्योदय तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आप अपना खुद का करोबार करने की सोच सकते है, इसमें बडें भाई का सहयोग आपको प्राप्त होगा। अगर आज आप किसी भी तरह के जमीन-ज्यादाद के काम में कोई भी डील कर रहे है तो अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। महिलाए आज घर की चीजों का ध्यान रखें, खोने की संभावना बन रही है। आज दिन खत्म होते-होते आपको ऐसा लग सकता है कि आपका कोई काम पूरा नहीं हो पाया है, इसलिए कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें | शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे।

वृष राशि
आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव होगा, जो आपके लिए काफी अच्छा होगा| जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे, इससे आपके रिश्तों में नयापन आयेगा। आज आप अपना ध्यान लक्ष्य की ओर बनाएं रखेंगे | आज किसी रिश्तेदार की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे | छात्र आज अपनी शिक्षा या करियर से संबंधित किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर पिता से विचार विमर्श करेंगें । सेहत के मामले में आप अच्छा महसूस करेंगे।

मिथुन राशि
आज कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी | आज आपको सुबह उठते ही अपने पिता से कोई सप्राइज मिल सकता है। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे | आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा | शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपके साथ खड़े रहेंगे | व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी | आज आपको अपनी आखों का ख्याल रखनें की ज्यादा जरूरत है, इससे संबंधित परेशानी का सामना करना पड सकता है।

कर्क राशि
आज आपको अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये कुछ अच्छे मौके मिलेंगे| घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला करेंगे| दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ जायेगा | आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा | आज कही भी अनावश्यक यात्रा करने से बचें अन्यथा दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। बच्चे आज मोबाइल पर ज्यादा समय खराब कर सकते है, इसकी वजह से उन्हे अपनी माता से डाट पड सकती है। घर के बुजुर्गो की सेहत का ख्याल रखें।

सिंह राशि
आज आपके लिये बहुत-सी चीज़ें आज फायदेमंद होगी | इस राशि के विवाहितों के लिये आज का दिन बढ़िया है | आज आपको जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा | अगर आप किसी मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अपनी मेहनत का फल जल्द ही सफलता के रूप में मिलेगा | इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा | एकटिग के क्षेत्र से जुडे लोगो की समाज में प्रशंसा हो सकती है।

कन्या राशि
आज वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा | काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद होगा| बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा होगा| आपके माता-पिता की सेहत में सुधार होगा | ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए | स्थिति आपके विपरित हो सकती है | अधिकारियों के साथ आपको बेहतर संबध बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए | कोई दोस्त आपकी काम में मदद कर सकता है | कारोबार में बरकत होगी |

तुला राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब होंगे | किसी जरुरी काम में आज आपको सफलता मिलेगी| मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा | ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे | लवमेट के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे साथ ही उनके साथ में बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे| आज आपकी सकारात्मक सोच आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते है | लम्बें समय से चली आ रहीं समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा | कपडो के कारोबार में आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा | आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलायेगा | आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे और लोग आपकी तारीफ भी करेंगे, मान सम्मान बढेगा | वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी | जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगे, इससे आपके रिश्ते में मजबूती आयेगी |

धनु राशि
आज आप किसी सामाजिक कार्य में अपना हाथ बंटायेंगे, इससे आपको अच्छा महसूस होगा| जीवनसाथी आज आपको जूते उपहार में दे सकते है। उचित दिशा में मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी | छात्रों को कोई खुशखबरी मिलेगी| पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी| आर्थिक रूप से किसी भी फैसले के लिये आपको बड़ा ही सतर्क रहकर काम करना चाहिए | परिवार में शांति बनी रहेगी|

मकर राशि
आज आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है | आज किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए | इससे लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा | अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए | किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको वर्क प्लान तैयार करना चाहिए | इससे आपको काम में फायदा मिलेगा | बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगा | सेहत के मामले में आप खुद को थोड़ा थकान भरा महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राशि
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा होगा| कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिये आपको नया मौका मिलेगा | इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुलेंगे| परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी | व्यापार में कोई नया अनुबंध होगा| रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे |

मीन राशि
आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलायेगा | नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी | करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे | आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी | आपकी आर्थिक स्थिति स्ट्राँग रहेगी | आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिलेगी| बच्चे आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद करेंगे | शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी | लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे | कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा।