राशिफल 26 मई 2021 : ग्रहण योग और बुध का राशि परिवर्तन, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा आज

Chhattisgarh Crimes

26 मई बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन रात वृश्चिक राशि में होगा। यहां चंद्रमा के साथ केतु होने से ग्रहण योग बन रहा है। जबकि आज ही बुध का मिथुन राशि में संचार होने जा रहा है जहां बुध का मंगल से संयोग बनेगा। ग्रहों के इस संयोग से आज आपका दिन कैसा बीतेगा, देखिए क्या कहते हैं आपके सितारे….

मेष- आज के दिन आपकी राशि वालों पर ग्रहों के शुभ प्रभाव नजर आ रहे हैं। फलस्‍वरूप आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। इन्‍हें आप अच्‍छे ढंग से निभाएंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पुत्र अथवा पुत्री के विवाह की बात आज आगे बढ़ सकती है। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:
आज के दिन आप अपने घर के कार्यों को निपटाने में बिजी रहेंगे और आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा। घर परिवार के वृद्धजनों से बहस करने में न उलझें। उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध होगी। आज ऑफिस में भी आपके लिए आज का दिन कई कार्यों को पूरा करने वाला रहेगा और आपको आज परिवार की ओर से भी सभी कार्यों में सहयोग प्राप्‍त होगा। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:
आज का दिन आपके लिए सुखद है और आज आपको ऑफिस में सम्‍मान प्राप्‍त होगा। ग्रहों का शुभ प्रभाव आज आपको राज्य से सम्मान और सांसारिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग प्राप्‍त होगा और घर में खुशियां आएगी। आज आप अपना कर्ज चुकाने में सफल होंगे और परिवार में एकता रहेगी। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

कर्क:
आज आपके लिए दिन शुभ है और ग्रहों की कृपा से आपको उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति होगी। आज आपके प्रभावी लोगों से नए संबंध बनेंगे और आपके वर्चस्‍व में वृद्धि होगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता प्राप्‍त होगी। रात्रि का समय मंगलमय उत्सव में परिजनों के साथ बीतेगा और आपके हर्षोल्लास में वृद्धि होगी। आज आपको दोस्‍तों की ओर से भी मदद प्राप्‍त हो सकती है। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

सिंह:
आज का दिन आपके लिए सुखद है और आपको अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्मसंतोष होगा। दूसरों की बात सुनने में आज आपका लाभ हो सकता है। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देंगे।

कन्या:
आज का दिन आपके लिए निर्मूल विवाद तथा व्यर्थ व्यय वाला हो सकता है। अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें तो आपका काम बन जाएगा। कार्यालय में भी अकस्मात् कोई नया परिवर्तन होगा और आपको इससे लाभ होगा। महिलासहकर्मी और अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं और आपके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

तुला:
आज का दिन आपके लिए सुखद है और आज किसी प्रभावशाली व्‍यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। अकस्मात् किसी प्रकार का उलटफेर होगा और आपको लाभ हो सकता है। नए कार्य की शुरुआत करने से पहले संवैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार कर लें। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा और सफलता प्राप्‍त होगी। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:
आज का दिन आपको अनुकूल परिणाम देने वाला है। आपको हर कार्य में खुशियों का अनुभव होगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

धनु:
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा और आपको हर काम में सुखद परिणाम प्राप्‍त होंगे। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा और आपको सुखद परिणाम प्राप्‍त होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। फालतू खर्च पर काबू रखें। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

मकर:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है। बहन-भाई के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। ऐसा होने पर आपको खुशी होगी और यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें। आज दिया गया पैसा आपको वापस नहीं मिलेगा। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:
आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला है और आज जो लोग राजनीति में रुच‍ि रखते हैं उनके लिए दिन सफलता देने वाला होगा। आज किसी प्रकार की प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वन्दी आपसे पीछे रह जाएंगे और आपको सम्‍मान प्राप्‍त होगा। दिन के उत्तरार्द्ध में भी शुभव्यय कीर्ति में वृद्धि होगी। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

मीन:
आज का दिन शुभ है और आपको आज संपत्ति के मामले में सफलता प्राप्‍त होगी। व्‍यापारियों की कहीं फंसी हुई पुरानी पेमेंट आज मिल सकती है। आपको ननिहाल से भी मान सम्मान मिलेगा। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग प्राप्‍त होगा। नौकरी में आपके सहयोगी आपकी चुगली कर सकते हैं। सावधान रहें। अपने गुरु के प्रति निष्ठा और भक्तिभाव पूर्ण रखें। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।