राशिफल 28 जनवरी: सिंह राशि के जातकों को मिलेगा मेहनत का फल, वहीं इनके रिश्तों में आएगा सुधार

Chhattisgarh Crimes

पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और दिन गुरुवार है। पूर्णिमा तिथि रात 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही शाम 7 बजकर 24 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही पूरा दिन पार कर भोर 3 बजकर 51 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा पौष मास की पौषी पूर्णिमा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।

मेष राशि
कारोबार में आपको फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए। सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर रहेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे आज आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है, जिसकी वजह से आप थकान महसूस करेंगे। किसी काम में अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं।

वृष राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। नए व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न हो सकते हैं। आॅफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आप सारी चीजों को बेहतर तरीके से संभाल लेंगे। आपको किसी लेन-देन से फायदा हो सकता है। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। सोसाइटी के लोग आपसे घर पर मिलने आ सकते हैं। विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा।

मिथुन राशि
आज आपका दिन समान्य रहेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। कार्यक्षेत्र में सिनियरस का सहयोग मिलता रहेगा। आॅफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका भी मिलेगा।

कर्क राशि
आज आपको अपने सीनियर्स का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। आप अपने सभी कामों में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। धन धान्य में की वृद्धि होगी। आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है।

सिंह राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। आॅफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपके काम समय से पूरे होंगे। साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। इस राशि के छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता हासिल होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी खास विषय पर मित्रों से बातचीत करेंगे। आपके सभी काम बनेंगे।

कन्या राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे। अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आज आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। स्वास्थ उत्तम बना रहेगो नौकरी के क्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे।रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में किसी जरूरी मिटिंग पर जाना पढ़ सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

वृश्चिक राशि
आज तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे, आप अपने परिवार को समय देंगे। आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। लेकिन आज पैसो की थोडी समस्या हो सकती है। खर्चो पर काबू बनाये रखें।

धनु राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। आॅफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। इस राशि के छात्रो को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बुद्धि का विकास होगा और मन पढाई में लगेगा। रोजाना सुबह व्याम करने से मोटापे की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

मकर राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई भी फैसला आपको सोच-समझ कर लेना चाहिए, बेहतर रहेगा। आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है, लेकिन परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा।, जीवन में खुशियाँ का आगमन होता रहेगा। लेकिन आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं।

कुंभ राशि
आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आप परिवार वालों के साथ कहीं घुमने का प्लान बना सकते हैं, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मीन राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे।आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चें आपको गर्व करने की वजह देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगो बच्चो को माता से उपहार मिलेगा।