राशिफल 21 नवंबर: वृश्चिक राशि के जातकों को मिल सकता है अच्छा आफर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

Chhattisgarh Crimes

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। आज सूर्य षष्ठी व्रत, यानी छठ पूजा का पारण है। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 1 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल दोपहर पहले 11 बजकर 9 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज रात 9 बजकर 49 मिनट से कल सुबह 10 बजकर 21 मिनट तक भद्रा रहेगी। इसके अलावा आज से पंचक नक्षत्र शुरू हो रहे है जो कि 26 नवम्बर रात 9 बजकर 20 मिनट तक रहेंगे। आइए जानते हैं कैसा बीतेगा आपका आज का दिन?

मेष राशि
आज थोड़ी-सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिलेगा। आज आप समाज के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। छोटे बच्चों को गिफ्ट मिल सकते हैं, जिससे वो पूरा दिन खुश रहेंगे। किसी आॅनलाइन वेबसाइट से अपने लिये कुछ आर्डर कर सकते हैं, आज पूरा दिन उसी चीज के बारे में सोचते रहेंगे। आज आपको अपने काम के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। सबके साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

वृष राशि
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। आज नौकरी के लिए कोई अच्छा आफर भी मिल सकता है। आफिस में बॉस आपकी तारीफ कर सकते है और आपको गिफ्ट भी मिल सकता है।आज किसी जरुरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम का समय आप अपने बच्चो को देंगे और उनके मन की बात जान्ने की कोशिश करेंगें।

मिथुन राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आफिस में रूके हुए काम सीनियर्स की मदद से पूरे होने की संभावना है। इस राशि के बिल्डर्स को अचानक से काफी फायदा हो सकता है। आज धन लाभ के नए सोर्स नजर आयेंगे। आपको परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनायेंगें । लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आपको सुख की प्राप्ति होगी। माता की सेहत का ज्यादा ख्याल रखें समय से दवाईया दें। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कर्क राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आॅफिस में बॉस को इम्प्रेस करने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जल्दी छुट्टी मिलने में परेशानी आ सकती है। किसी सामान की खरीदारी में थोड़ी देर होगी। और अधिक धन भी खर्च हो सकता है। आपको अपने परिवार का सहयोग मिलेगा, उनकी राय आपके लिए कारागार साबीत होगी। जिससे आपको राहत मिलेगी। आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। डिप्रेशन से छुटकारा मिलेगा। कामकाजी महिलाओं के लिए दिन बैहतरीन रहने वाला है।

सिंह राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के विवाहित जीवनसाथी के साथ मन्दिर में जा सकते हैं। आज आपको धैर्य बनाये रखने की आवश्यकता है। घर में किसी से भी बेहस करने से बचे। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आज बच्चों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं जिससे बच्चे आपसे खुश होंगे। कॉस्मेटिक की शॉप वालो को अच्छा मुनाफा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगा।

कन्या राशि
आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर लगा रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन आज खुश रहेंगे। फैमिली के साथ किसी होटल में खाना खाने जा सकते हैं। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। आफिस में आज कोई जूनियर काम पूरा करने के लिये आपसे मदद मांग सकता है। आज कोई पुराना दोस्त आपके घर पर आ सकता है, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। जिवनसाथी के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाने से मन को शांति मिलेगी।

तुला राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर की इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर थोड़ा खर्च करना पड़ सकता है। आज आप अपने बिजनेस पार्टनर के घर पर लंच पर जा सकते हैं। शाम को आप शारीरिक रूप से थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। अपना नजरिया पॉजिटिव बनाकर रखें, सब काम अच्छे से होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बच्चो का ज्यादा समय दादा दादी के साथ बित सकता है। आज उन्हें कुछ अच्छा सिखने को भी मिलेगा। लवमेंटस आज एक दूसरे को अपने मन की बात कहेंगें ।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे आफर्स मिलने के योग बन रहे हैं। आज घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। आज आफिस पार्टी में अपने जीवनसाथी को साथ ले जा सकते हैं। इससे आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। माता पिता के आशिर्वाद से आपके सभी काम बनेंगे। सेहत का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है। बहार के आयली खाने से बचें । आगर कही यात्रा करनी पडें तो वाहन चाले समय थोडी सावधानी बरते।

धनु राशि
आज के दिन किस्मत आपके साथ है। परिवार के साथ आप अच्छा वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर सेलिब्रेशन कर सकते हैं। आज किसी बड़े-बुजुर्ग की मदद करने से आपको बड़ी राहत महसूस होगी। आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी। करोबारीयों को बड़ा मुनाफा मिलेगा। रूके हुए काम को पूरा करने में बडे भाई का सहयोग भी मिलेगा।

मकर राशि
आज अपने दायरे को बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आज किसी काम को संतुलन बनाकर करने से वह समय से पहले पूरा हो सकता है। बाकी समय में आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। कोट- कचहरी से जुडें मामलो में राहत मिलेगी। आज अपनी काबीलियत को रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित कर सकते हैं। आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। छात्रों को आज कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

कुंभ राशि
आज आपका दिन बेहद अनुकूल रहेगा। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। आॅफिस में वेतन वृद्धि हो सकती है। प्रमोशन के भी कुछ चांस बन सकते हैं। बिल्डर्स अपने काम को बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। विवाहितों के लिये भी स्थिति अच्छी रहेगी। काम आसानी से बनेंगे। आज घर पर लकडी से जुडा कोई काम भी करा सकते है। साथ ही घर के लिए खरिदारी भी कर सकते है। कामकाजी महिलाओं के लिआ आज दिन थोडा व्यस्त्ता से भरा रहेगा।

मीन राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो रूके हुए काम में सहयोगी से मदद मिल सकती है। आप किसी से अपने दिल की बात कह सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। टीचर्स के साथ आपका अच्छा टाइम स्पेंड होगा। कई दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्याएं आज खत्म हो सकती हैं। आज शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आपके सभी दु:खों का निवारण होगा। जिवनसाथी के साथ शाम को वॉक पर जा सकते है। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।