राशिफल 25 नवंबर: कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिती होगी मजबूत, जानिए अन्य राशियों का हाल

Chhattisgarh Crimes

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि सुबह 4 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पर कर कल सुबह 8 बजकर 3 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर कल रात 8 बजकर 37 मिनट तक समस्त कार्यों में सफलता दिलाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 50 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज पूरा दिन पार कर सुबह 4 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर कल शाम 5 बजकर 12 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कि कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता करेगी। आप बेहतर ढंग से अपने काम को पूरा करेंगे। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। किसी तरह का लेन-देन करने जा रहे हैं तो बड़े की राय लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में काफी हद तक सफल रहेंगे। बाहर का खाने से बचें। पेट सबंधित परेशानी खत्म होगी।

वृष राशि

आज किसी आर्थिक योजना के लिए लिया गया फैसला आपके लिए लाभदायक होगा। परिवारवालों के साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जाएंगे। कोई अनुभवी व्यक्ति आपके कार्यों में मदद करेगा। नविवाहित कहीं बाहर जाने का प्लान बनाएंगे जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। मनचाही कंपनी में नौकरी मिलने से आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। अगर आप एक आर्किटेक्ट हैं तो किसी दोस्त की सहायता से आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे।

मिथुन राशि

आज के दिन आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। व्यापार में अच्छी गति से आपको लाभ होगा। कुछ काम अटक सकते हैं लेकिन जीवनसाथी की मदद से अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। काम के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने की जरूरत है। अपनी स्किल्स को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। शाम के समय किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।

कर्क राशि

आज आपके कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। मित्रों के साथ आपके रिश्ते बेहतर बनेंगे उनसे अपने काम में मदद मिलेगी। जो लोग मैनेजर पोस्ट पर हैं उन्हें अपने काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ किसी विषय पर लम्बी बातचीत होगी। धैर्य रखने से चीजें बेहतर होंगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।

सिंह राशि

आज आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। किसी काम को शुरू करने से पहले अपने ईष्टदेव का आशीर्वाद लें आपको फायदा जरूर होगा। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिसके साथ बात करके मानसिक तनाव दूर हो जाएगी। किसी भी कार्य को करने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी। माता-पिता की मदद से कोई खास काम पूरा होगा।

कन्या राशि

आज दूसरों के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा। किसी कलात्मक चीज़ के प्रति अधिक झुकाव होगा। पूजा-पाठ में भी मन लगा रहेगा। ऑफिस में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर बहुत-सी चीजें आपके फेवर में रहेंगी। आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी।

तुला राशि

आज किसी काम को पूरा करने के लिए नया प्लान बनाएंगे जिससे वो काम जल्दी पूरा हो जाएगा। इस राशि के कारोबारियों को अचानक किसी दूसरी कम्पनी के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार में भी प्रसन्नता बनी रहेगी। अगर आपने हाल ही में किसी नई परियोजना पर काम शुरू किया है तो बहुत जल्द अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अनुभवी लोगों से सलाह मिलेगी। धार्मिक कार्यो में सहयोग देंगें। सामाजिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी। नवविवाहित दंपत्ति के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी दोस्त से जुड़ी महत्वपूर्ण बात पता चलेगी। लवमेट्स के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

धनु राशि

आज कार्यक्षेत्र में बॉस से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। इस बीच आपको कुछ रोचक अनुभव भी मिलेंगे। लेकिन ध्यान रहे आज आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में आपका मन नहीं लग पाएगा। कुछ दोस्तों के साथ अनबन की स्थिति भी पैदा हो सकती है आपको इससे बचकर रहना चाहिए। परिवार का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। बच्चों का समय पिता के साथ बीतेगा।

मकर राशि

आज आप अपने भविष्य को लेकर विचार करेंगे। साथ ही करियर को बेहतर बनाने के बारे में भी सोच-विचार करेंगे। कार्यस्थल पर सबके साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आर्थिक रूप से माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कहीं बाहर यात्रा करने के योग बन रहे हैं। सेहत के मामले में आज आप अच्छा महसूस करेंगे। लवमेट्स के रिश्तों में मजबूती आएगी। ऑफिस में आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिलेगा। हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

कुंभ राशि

आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ होगा। आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। नज़दीकी लोगों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी जिससे मन खुश रहेगा। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को बढ़िया ऑफर मिलेगा। बच्चों के साथ जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे।

मीन राशि

आज आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे लेकिन तभी जब आप उचित दिशा में मेहनत करें। आपको कुछ नए विचारों पर काम करने की ज़रूरत है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक ही रहेगा। बाहर की तली-भुनी चीज़ों को खाने से बचना चाहिए। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग लेने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। घर में माता के साथ आपके रिश्तें अच्छे बने रहेंगे। जीवन में खुशियों का आगमन होगा।