राशिफल 18 अक्टूबर: वृष और कन्या वालों पर नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा की बरसेगी कृपा, जानें अन्य का हाल

Chhattisgarh Crimes

आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि शाम 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि लग जायेगी। नवरात्र का दूसरा दिन है। शाम 5 बजकर 12 मिनट प्रीति तक योग रहेगा और सुबह 8 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 28 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा सुबह 8 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 6 बजकर 8 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि
दिन बढ़िया रहने वाला है। अचानक फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार में नए इनकम सोर्स भी मिल सकते हैं। कोई पार्टटाइम काम शुरू करना आपके लिये फायदेमंद हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। महिलायें बाहर खरीदारी करने जा रही हैं तो अपनी चीजों का थोड़ा ध्यान रखकर चलें। आप अपनी सेविंग्स के बारे में कुछ प्लान बना सकते हैं। साथ काम कर रहे लोग आपके काम से खुश होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।

वृष राशि
दिन खास रहने वाला है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अचानक कही से ढेर सारा धन मिलने वाला है। समझदारी से आप बड़ी से बड़ी समस्याएं सुलझा लेंगे। जो लोग विदेश जाने की सोच रहे थे, उन्हे कोई बड़ा अवसर मिने वाला है। आप अपने साथी के लिए कोई सर्प्राइज प्लान करेंगे। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ्य रहेंगे। लवमेट के लिये का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।

मिथुन राशि
दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ख़्याली पुलाव पकाने में वक़्त जाया न करें। जरूरी कामों के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। मुनाफे के नजरिए से आप किसी म्यूचुअल फंड में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा पर जाते समय जरूरी दवाईयां साथ जरूर रख लें, माता को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि
आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। न चाहते हुए भी आज किसी को उधार पर पैसा देना पड़ सकता है, जिससे खुद की आर्थिक स्थिति थोड़ी ढिली हो सकती है। परिवार में किसी जरूरी काम को लेकर बेचैनी हो सकती है, लेकिन बड़ी बहन के सहयोग से काम पूरा हो जायेगा। कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए। आॅफिस में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। बेहतरी के लिये समय पर काम पूरा कर लें। आपकी परेशानी दूर होगी।

सिंह राशि
अन्य दिनों की अपेक्षा आपका उत्साह थोड़ा कम रहेगा। अगर आप किसी इंटरव्यू के लिये जा रहे हैं तो थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। लेकिन घबराने की बात नहीं है, अंत में सब अच्छा होगा। घर में अपने जीवनसाथी के मूड का पूरा ध्यान रखना चाहिए। शक और झूठ के कारण किसी प्रकार की अनबन हो सकती है, इसलिए ऐसा करने से बचें संतान पक्ष की ओर से सब ठीक रहेगा। उन्हें करियर में कोई बड़ी तरक्की मिल सकती है। आपका उत्साह बना रहेगा। समय अच्छा बीतेगा।

कन्या राशि
दिन धनलाभ लेकर आया है। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेस में नए सौदे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपके जीवनसाथी को तरक्की मिलेगी। आप किसी काम की नए तरीके से शुरूआत करने में सफल होंगे। समाज में सबके साथ तालमेल बनाने पर ध्यान देंगे। जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े है, उनका किसी दोस्त की मदद से बड़े बिजनेसमैन के साथ कॉन्टैक्ट हो सकता है। इससे आपके करोबार को बहुत फायदा होगा। सेहत में सुधार होगा।

तुला राशि
किसी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा दूसरे की बातों को सुनकर उस पर तुरंत टिप्पणी न करें। पहले अच्छे से सोचें, फिर ही कोई जवाब दें। आज किसी काम के लिये आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पिता का सहयोग मिलने से काम समय से पूरा हो जायेगा। आपके जीवनसाथी को आज अकेलापन महसूस हो सकता है। आपको उनका पूरा ध्यान रखना चाहिए। साथ ही अपने शरीर को फिट रखने के लिये रेग्युलर एक्सरसाइज करते रहिये।महिलाएं कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकती हैं। सबकुछ अच्छा होगा।

वृश्चिक राशि
आप नौकरी या कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार होगा। आमदनी बढ़ाने और खर्चों में कटौती करने पर विचार कर सकते हैं। जो लोग बैंक में नौकरी कर रहे हैं, उन्हें पदोन्नति का अवसर प्राप्त हो सकता है। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पार्टनर से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। इससे आपके बीच मधुरता बढ़ेगी। आपको काम में फायादा होगा। मन को शांत रखना बेहतर होगा।

धनु राशि
रुके हुए काम को निपटाने के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों के साथ किसी रेस्टोरेंट में जाने का प्लान बन सकता है।धन आगमन की गति में बढ़ोतरी होगी। आपको दोस्त से कोई नया बिजनेस शुरू करने की सलाह मिल सकती है। सफलता आपके पास खुद चलकर आयेगी। आॅफिस में कर्मचारियों पर नजर बनाये रखेंगे। महत्वपूर्ण चीजों को संभालकर रखने से आपको फायदा होगा। आपको अपने छोटों से किसी काम के लिये तारीफ मिल सकती है। स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा। टीचर्स एक्स्ट्रा इनकम के लिये पार्ट टाइम ट्यूशन क्लास चला सकते

मकर राशि
आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। किसी से अपनी बात मनवाने के चक्कर में आप बेवजह विवाद में पड़ सकते हैं। आपका कोई दुश्मन आपको परेशान करने के बारे में सोच सकता है। आपको आस-पास की चीजों पर ध्यान रखना चाहिए। ड्राइविंग करते समय सीट बेल्ट जरूर लगायें, वरना फाइन देना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी से काम में मदद मिलेगी। जो लोग अविवाहित हैं, वो किसी मैट्रिमोनियल साइट पर अपना बायोडाटा बना सकते हैं। छात्रों को ज्यादा फोन यूज करने पर बड़ों से डांट पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने का संकेत मिल रहा है।

कुंभ राशि
आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। किसी खास के प्रति आपकी भावनाएं चेहरे पर साफ नजर आएंगी। अपनी सकारात्मक सोच से आस-पास के माहौल को भी सकारात्मक बनाने की कोशिश करेंगे। अपनी इनकम बढ़ाने के लिए आप किसी से सलाह ले सकते हैं। बिजनेस में आपको कुछ नए आॅफर मिल सकते हैं। आपको जल्द ही कोई बड़ा फायदा हो सकता है। सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन ठीक रहेगा। रिश्तों में प्यार भरने के लिये दिन अच्छा रहेगा। आपस में प्यार बना रहेगा। सेहत का थोड़ा ध्यान रखना होगा।

मीन राशि
दिन दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। आप सबके साथ किसी पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपको बच्चों का खास ख्याल रखना चाहिए। उन्हें वायरल फीवर की शिकायत हो सकती है। आपका काम काज अच्छा चलेगा। दूसरे लोगों के प्रति आपका नजरिया पॉजिटिव रहेगा। आॅफिस में सबके साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। लवमेट के लिये आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपका स्वासथ पहले से बेहतर रहेगा।