जानकारी दिये जाने के बाद भी पशुपालन विभाग नही दे रहा ध्यान

पूरन मेश्राम। मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र के गांव जरहीडीह, शोभा, मोंगराडीह मोतीपानी,मौहानाला सहित विभिन्न गांवों में इन दिनों पालतू सूअरो को अज्ञात बीमारी होने के कारण बेमौत मर रहे हैं।
इस संबंध में ग्रामीणों ने जानकारी में बताया कि 15 दिनों मे लगभग सैकड़ों पालतू सूअरो की मौत हो चुकी है। जो बचे हैं वह भी बीमारी के चपेट में आ चुका है। इसकी जानकारी पशुपालन विभाग मैनपुर के जिम्मेदारों को जानकारी दिए जाने के बाद भी रोकथाम के दिशा में कोई पहल अभी तक नहीं किया जा रहा है जिसके कारण आर्थिक तंगी में जीवन यापन करने वाले ग्रामीणों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है जिसका भरपाई कैसे होगा समझ से परे लग रहा है। क्षेत्र में रोजाना अज्ञात बीमारी से सूअर की मौत हो रही है।
जिन्हें आबादी क्षेत्र से दूर फेंक दिया गया।बावजूद इसके अब तक यह सामने नहीं आया है कि इनकी मौत होने की असली वजह क्या है। पशुपालन विभाग के जिला अधिकारी से ग्रामीणों ने शेष बचे हुए पालतू सूअरो का ईलाज कराने की मांग सहित गाँव वार मरे हुए पालतू सूअरो का सर्वेक्षण पश्चात पालको को क्षतिपूर्ति राशि देने की माँग किया है।