नदी किनारे एक ही फंदे से लटके मिली पति पत्नी की लाश, पुलिस जांच में जुटी

Chhattisgarh Crimes

कोरबा। नदी किनारे पति पत्नी का शव फंदे लटकता हुआ मिलने पर सनसनी मच गई है। मृतक दोनों कोरबा चौकी के अंतर्गत मिसिया गांव के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, घटना कोरबा चौकी क्षेत्र की है। मृतक का नाम शंतराम धनवार 20 वर्ष और उसकी पत्नी का नाम करिश्मा धनवार था। बताया जा रहा है कि करिश्मा ने दो साल पहले अपने पति को छोड़कर अपने देवर से शादी रचाई थी। दोनों इसके बाद खाने कमाने के लिए बिलासपुर आ गए थे।

कुछ दिनों पहले ही बिलासपुर से वो अपने गांव मिसिया लौटे थे। आज सुबह नदी किनारे एक पेड़ पर दोनों का शव फंदे से लटका पाया गया। ग्रामीणों ने शव को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल दोनों के मौत का कारण अज्ञात है। पुलिस शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।