अगर चाहते हैं होली पर सिरदर्द-माइग्रेन न बने आफत, तो इन उपायों को जरूर अपनाएं

Chhattisgarh Crimes

देश में इस बार होली की तैयारी जोर शोर से चल रही है। बाजार रंगो और अबीर गुलाल से सजे पड़े हैं। रंगभरी एकादशी के साथ काशी विश्वनाथ और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में तो होली खेलना शुरू भी हो चुका है। हर तरफ खुशी का माहौल है, रंगो की बौछार है। अब तो बस होली के गानों पर थिरकने का इंतजार है। लेकिन इस मौके पर उन लोगों की खुशी थोड़ी फीकी है जो माइग्रेन के शिकार हैं। बदलता मौसम उनके लिए बड़ी परेशानी है। मौसम में बदलाव माइग्रेन को ट्रिगर करता है। सूरज की तेज रोशनी और बढ़ा हुआ तापमान मरीज़ों को दर्द देता है और वेदर रिपोर्ट की माने तो होली पर गर्मी और बढ़ेगी।

होली के मौके पर हम सभी रंग भी खेलेंगे, गुलाल भी मलेंगे, जमकर गुजिया भी खाएंगे, लेकिन इन सबके बीच सेहत का ख्याल भी रखना होगा। क्योंकि ये बदलता हुआ मौसम बड़ा बेईमान है। खासतौर पर उन लोगों की खुशी थोड़ी फीकी हो जाती है जिनको माइग्रेन की शिकायत है।

 ICMR ने दी चेतावनी

हवा में हाई पोलन लेवल, सूरज की तेज रोशनी, घटते-बढ़ते तापमान अस्थमा, साइनस और एलर्जी को ट्रिगर कर रहे हैं। लेकिन सेहत पर इससे भी बड़ा एक संकट मंडरा रहा है। दरअसल,  ICMR ने चेतावनी दी है कि लोग बुखार और खांसी में एंटीबायोटिक न लें। क्योंकि इंफ्लूएंजा–H3 N2 वायरस के इंफेक्शन से लोग बीमार पड़ रहे हैं। 92% मरीजों को बुखार के लक्षण हैं तो 86% पेशेंट लंबे वक्त से खांसी से परेशान हैं। सांस में तकलीफ और निमोनिया भी तेजी से फैल रहा है।  इसके अलावा मिलावटी रंग भी तो परेशानी बढ़ा सकते हैं, क्योंकि रंगों का बाजार भी मिलावट से भरा है। इंजन ऑयल-डीजल मिले रंग बालों और स्किन की रंगत बिगाड़ सकते हैं।

सेहत का ख्याल रखते हुए फूलों से बने रंग-गुलाल देख-परख कर बाजार से लाइए या फिर खुद ही बनाइए। ताकि होली के रंग 150 किस्म के सिरदर्द के साथ अस्थमा, साइनस और इंफ्लूएंजा बिस्तर पकड़ने को मजबूर ना कर दें।

माइग्रेन के लक्षण

  • तेज दर्द
  • सिरदर्द
  • आंखों में जलन
  • उल्टी आना
  • सिर के एक तरफ दर्द
  • चक्कर आना
  • चिड़चिड़ापन
  • आंखों रोशनी में परेशानी

माइग्रेन की समस्या से निजात पाने के लिए योगासन

त्राटक

त्राटक क्रिया द्वारा आप आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ सिरदर्द की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। त्राटक आप चंद्रमा को देखकर, दीपक या फिर मोमबत्ती के अलावा किसी बिंदु को देखकर कर सकते हैं। सबसे पहले एक एकांत और शांत जगह चुने। इसके बाद आंखों के बिल्कुल सामने थोड़ी दूर दीपक रखें। किसी भी आसन में आराम से बैठ जाएं। सिर, गर्दन, पीठ को सीधा रखें। अंधेरे में ध्यान की मुद्रा केंद्रित करें। आंखों को बराबर दीपक में लाएं। दीपक की रोशनी में ध्यान दें। इसे तब तक देखते रहें जब तक आपकी आंखे  थक न जाए। पलक न झपकने दें। इसके बाद आंखे बंद कर लें। फिर अपनी आंखों को ठंडे पानी से धो लें। इसे आप रोजाना या सप्ताह में 1-2 बार कर सकते हैं।

शीर्षासन

  • भुजाओं मजबूत
  • आंखों को रोशनी बढ़ती है
  • इम्यूनिटी मजबूत करने में करें मदद
  • शरीर को रखें ऊर्जा से भरपूर
  • तनाव, डिप्रेशन से दिलाए छुटकारा
  • एनर्जी लेवल को बढ़ाए
  • शरीर को डिटॉक्स करता है।
  • पाचन तंत्र को रखें बेहतर

सर्वांगासन

  • ब्रेन में एनर्जी को फ्लो करे बेहतर
  • सिरदर्द, माइग्रेन में कारगर
  • थायराइड की समस्या
  • एकाग्रता बढ़ाए

सूक्ष्म व्यायाम

  • शरीर में थकान नहीं होगी
  • ऊर्जा बढ़ाए
  • बॉडी को करे एक्टिव
  • सिर के हर तरह के दर्द को करे कम
  • थकान को करे कम

सूर्य नमस्कार

  • वजन बढ़ाने में मददगार
  • एनर्जी वेलव का बढ़ाने में कारगर
  • पाचन तंत्र को करे बेहतर
  • शरीर को डिटॉक्स करे कम
  • फेफड़ों तक ऑक्सीजन बढ़ाए
  • शरीर को ऊर्जा बढ़ाए
  • वजन बढ़ाने में मददगार

अर्द्ध चक्रासन

  • पाचन तंत्र को रखें ठीक
  • शरीर में खिंचाव करे
  • वजन कम करने में कारगर
  • हर तरह के सिरदर्द में लाभकारी

मकरासन

  • वजन कम करने में कारगर
  • एसिडिटी में फायदेमंद
  • शरीर को आराम दे
  • थकान को करे कम
  • माइग्रेन के दर्द से दे राहत

भुजंगासन

  • कमर दर्द में फायदेमंद
  • लंग्स में ऑक्सीजन बढ़ाए
  • रीढ़ की हड्डी में कारगर
  • मोटापा दूर करने में कारगर
  • कमर का निचला हिस्सा मजबूत बनाता है
  • शरीर को सुंदर और सुडौल बनाता है

धनुरासन

  • गैस और कब्ज में फायदेमंद
  • फेफड़ों को क्षमता बढ़ाए
  • सीने में खिचांव करे
  • मोटापा कम करने में करे मदद

मर्कटासन

  • लीवर, फेफड़ों को रखे हेल्दी
  • पीठ को रखे हेल्दी
  • सर्वाइकल में फायदेमंद
  • पीठ के दर्द में कारगर
  • ग्रैस्ट्रिक की समस्या से दिलाए निजात

पवनमुक्तासन

  • एसिडिटी की समस्या में कारगर
  • कमर दर्द से दिलाए निजात
  • सिरदर्द करे कम
  • शरीर में करे खिंचाव

नौकासन

  • पाचन शक्ति को रखें ठीक
  • वजन कम करने में करे मदद
  • शरीर का करे खिंचाव
  • सिरदर्द से दिलाए निजात

माइग्रेन से निजात पाने के लिए ये प्राणायाम है कारगर

भस्त्रिका

इस प्राणायाम को 3 तरह से किया जाता है। पहले में 5 सेकंड में सांस ले और 5 सेकंड में सांस छोड़े। दूसरे में ढाई सेकंड सांस लें और ढाई सेकंड में छोड़ें। तीसरा तेजी के साथ सांस लें और छोड़े।  इस प्राणायाम को लगातार 5  मिनट करें।

कपालभाति

इस प्राणायाम को 5 से 10  मिनट करें। हर 5 मिनट के बाद 1 मिनट आराम करें। कफ , सर्दी, जुकाम, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, कैंसर, टीबी,  हाइपरटेंशन, अस्थमा, खून की कमी, बीपी, हार्ट के ब्लॉकेज सहित कई बीमारियों से दिलाएं निजात।

अनुलोम-विलोम

सबसे पहले पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब दाएं हाथ की अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बाएं नाक पर रखें और अंगूठे को दाएं वाले नाक पर लगा लें। तर्जनी और मध्यमा को मिलाकर मोड़ लें। अब बाएं नाक की ओर से सांस भरें और उसे अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बंद कर लें। इसके बाद दाएं नाक की ओर से अंगूठे को हटाकर सांस बाहर निकाल दें। इस आसन को 5 मिनट से लेकर आधा घंटा कर सकते हैं।

भ्रामरी प्राणायाम

इस प्राणायाम को करने के लिए पहले सुखासन या पद्मासन की अवस्था में बैठ जाएं। अब अंदर गहरी सांस भरते हैं। सांस भरकर पहले अपनी अंगूलियों को ललाट में रखते हैं। जिसमें 3 अंगुलियों से आंखों को बंद करते हैं। अंगूठे से कान को बंद कते हैं। मुंह को बंदकर ‘ऊं’ का नाद करते हैं। इस प्राणायाम को 3-21 बार किया जा सकता है।

उद्गीथ प्राणायाम

इस प्राणायाम को करने के लिए पद्मासन या सुखासन में बैठ जाएं और शांत मन से ‘ऊं’ के उच्चारण करते हैं। इस प्राणायाम को करने से पित्त रोग, माइग्रेन, धातु रोग, उच्च रक्तताप जैसे रोगो से निजात मिलता है।।

शीतली प्राणायाम

सबसे पहले आराम से रीढ़ की हड्डी सीधी करके बैठ जाएं। इसके बाद जीभ को बाहर निकालकर सांस लेते रहें। इसके बाद दाएं नाक से हवा को बार  निकालें। इस प्राणायाम को 5 से 10 मिनट तक कर सकते हैं।

शीतकारी प्राणायाम

इस प्राणायाम में होंठ खुले, दांत बंद करें। दांत के पीछे जीभ लगाकर, दांतो से धीमे से सांस सांस अंदर लें और मुंह बंद करें। थोड़ी देर रोकने के बाद दाएं नाक से हवा बाहर निकाल लें और बाएं से हवा अंदर लें।

माइग्रेन की समस्या से निजात दिलाएंगे ये एक्यूप्रेशर प्वाइंट

  • दोनों हाथों की रिंग के फिंगर के टॉप पर दबाएं
  • सभी अंगलियों के टॉप में दबाएं
  • सिर की सिखा पर दबाने से लाभ मिलेगा।
  • नाक की जड़ में दोनों आंखों के पास दबाने से आराम मिलेगा।