रायपुर सेंट्रल जेल में बंदी पर ब्‍लेड चाकू से हमला, हत्‍या के आरोपी हैं हमलावर

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल का सजायाफ्ता एक बंदी पर दो कैदियों ने ब्‍लेड से जानलेवा हमला कर दिया है। हमले में बंदी रूप से घायल हो गया है। आनन-फानन में बंदी को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि कैदियों के बीच झगड़े और हमले के कारण की जानकारी नहीं मिल पाई है। जेल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सेंट्रल जेल में बंदी रामकृष्ण तिवारी पर दो कैदी राहुल आहूजा और चिन्न ने ब्‍लेड से हमला कर दिया। हमले में रामकृष्ण तिवारी के चेहरे, आंख और शरीर में कई जगह पर चोटें आई हैं।

बतादें कि बंदी रामकृष्ण तिवारी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में सजा काट रहा है, जबकि सिविल लाइन पुलिस ने बीते दिनों हमलावर दोनों कैदियों को कट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

वहीं जेल में सुरक्षा को लेकर यह भी सवाल उठने लगे हैं कि इस हाई सिक्‍युरिटी के बावजूद बंदियों को हथियार कैसे मिले। फिलहाल जेल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version