ग्रामीण मुखियाओं के सहयोग से पूजा पाठ कर सरपंच के द्वारा नया तालाब निर्माण का उद्घाटन

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत अड़गड़ी के आश्रित गांवो मे मनरेगा के तहत मजदूरों को खास करके कृषकों के भूमि सुधार,निजी तालाब निर्माण मे काम दिया जा रहा है। जिसमें पर्याप्त मात्रा में मजदूरो को काम मिल रहा है।

Chhattisgarh Crimes

आज मनरेगा के तहत निजी तालाब का उद्घाटन ग्राम कोसुम मुडा़ में ग्रामीण मुखियाओ के सहयोग से माटी महतारी के पूजा पाठ कर सरपंच कृष्ण कुमार नेताम द्वारा काम की शुरूआत किया गया।

रोजगार सहायक तिलक मरकाम ने बताया कि नया तालाब निर्माण 6.77लाख से प्यारी लाल पिता संपत मरकाम के पट्टे वाली जमीन में कराया जा रहा है। नया तालाब में कृषक के द्वारा स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ते हुए मछली पालन व्यवसाय के लिए मन बनाया है।

इधर मजदूर वर्ग में भुगतान नहीं होने से मायूसी भी देखी जा रही है। क्षेत्र में मड़ाई मेला के सीजन होने के कारण मनरेगा मजदूरों ने 10 से 12 सप्ताह तक के काम करके बैंक खाता में मजदूरी राशि नहीं आने के कारण परेशान नजर आ रहे हैं। जिला के कलेक्टर से मजदूरों के खाते में मजदूरी राशि डाले जाने के लिए पहल करने की मांग किया है।