भारत ने न्यूजीलैंड को 273 रन पर समेटा; मोहम्मद शमी ने झटके 5 विकेट

Chhattisgarh Crimes

धर्मशाला। भारत ने वर्ल्ड कप के 21वें मुकाबले में न्यूजीलैंड को 273 रन पर ऑलआउट कर दिया है। टीम को जीत के लिए 274 रन का टारगेट मिला है। धर्मशाला के मैदान पर रविवार को भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। पहले खेलने उतरी न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल (130) ने शतकीय पारी खेली, जबकि रचिन रवींद्र (75 रन) ने अर्धशतक जमाया। ग्लेन फिलिप्स ने 23 रन का योगदान दिया। मोहम्मद शमी ने 5 विकेट चटकाए, वहीं कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले। एक-एक सफलता मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को भी मिली।

मिडिल ओवर में विकेट नहीं ले सके भारतीय गेंदबाज, कैच भी छूटे

पावरप्ले में दबाव भरी शुरुआत के बाद रचिन रवींद्र (75 रन) और डेरिल मिचेल ने सराहनीय बल्लेबाजी की, जबकि भारतीय स्पिनर्स शुरुआत के दबाव का फायदा नहीं उठा सके। 11वें ओवर से 30 ओवर के बीच में कीवी टीम ने कोई विकेट नहीं गंवाया और 113 बनाए। यहां टीम स्कोर 30 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन रहा। इस दौरान रवींद्र और मिचेल ने दूसरी टीमों को बताया कि कुलदीप और रवींद्र जडेजा का सामना कैसे करना है। उन्होंने चहल-कदमी करके बल्लेबाजी की।