
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 2005 बैच के IPS राहुल भगत को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सचिव नियुक्ति किया गया है। पहली बार किसी IPS को CM सचिवालय में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राहुल भगत मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अफसर माने जाते हैं।
राहुल भगत सीएम विष्णुदेव साय के साथ काम कर चुके हैं। साय मोदी 1.0 में केंद्रीय राज्य मंत्री थे। तब भगत उनके साथ विशेष सचिव रहे हैं। राहुल भगत ने उनके साथ दो साल का कार्यकाल पूरा किया था। भगत केंद्र सरकार में श्रम एवं रोजगार विभाग के डायरेक्टर भी बनाए गए थे।
कई जिलों में एसपी रह चुके हैं
वहीं, 2016 में डेपुटेशन पर इस्पात मंत्री रह चुके विष्णुदेव साय के पर्सनल सेक्रेटरी बनकर दिल्ली भेज गए थे। दिल्ली जाने के पहले वो नारायणपुर, कांकेर, रायगढ़ और कवर्धा के पुलिस अधीक्षक रहने के साथ ही एसटीएफ एसपी भी रह चुके हैं।
