आइटी इंजीनियर ने पांच मंजिला इमारत से कूदकर की आत्महत्या

Chhattisgarh Crimes

राजनांदगांव। शहर के निजी कंपनी में कार्यरत आइटी इंजीनियर ने रामकृष्ण नगर स्तिथ पांच मंजिया इमारत से कुदकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार की सुबह साढ़े आठ से नौ बजे की बीच की है। मृतक शास्वत तिवारी मूलतः रायगढ़ जिले का रहने वाला था। किसी भी प्रकार से सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना के बाद आसपास रहने वालो की नींद उड़ गई। घटना स्थल में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को उठाकर पीएम के लिए भेजवाया। इधर, पुलिस ने मृतक के कमरे को सील कर दिया है। हर एंगल से मामले की जांच जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पारिवारिक कारण से कुछ दिनों से परेशान था। पुलिस में मृतक के घर वालों को मामले की जानकारी दे दी है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। वही सहकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।