जुए में हारी कलयुग की द्रौपदी के साथ हुआ गैंगरेप, फिर तेजाब से नहलाया, अरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

भागलपुर। बिहार से एक रिश्तों को तार तार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी पति ने अपनी पत्नी को जुएं में हार गया। जिसके बाद जुआरियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। बता दें कि पति ने पत्नी को दांव पर लगा दिया। जिसके बाद पत्नी को हार गया। आपको बता दें कि किसी जमाने में कृष्ण ने जुए में हारी द्रौपदी की लाज बचाई थी, लेकिन यहां तो लुटी लाज के बाद पीड़िता को जान के भी लाले पड़ गए। दिल दहला देने वाली घटना बिहार के भागलपुर जिले के मोजाहिदपुर थाना इलाके के हसनगंज मोहल्ले का है।

घटना से आहत महिला ने जब पति और बाकी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी, तो नाराज पति ने महिला के ऊपर तेजाब डाल दिया। घटना में महिला बुरी तरह से झुलस गईं।

ये वारदात 2 नवम्बर की बताई जा रही है जिसका खुलासा अब जाकर हुआ। पीड़िता को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरिंदगी की हद को बर्दाश्त करने वाली पीड़िता अब पति को सजा दिलवाना चाहती है। फिलहाल उसकी देखभाल मायके वाले कर रहे हैं। महिला की मदद के लिए कुछ सामाजिक कार्यकर्ता भी सामने आए हैं। एसएसपी ने घटना को लेकर सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

मोजाहिदपुर थाना में पीड़िता की ओर से घटना को लेकर लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन के मुताबिक महिला की शादी मोजाहिदपुर के हसनगंज में दस साल पहले हुई थी। कोई संतान न होने के कारण उसे बांझ बताकर पहले भी प्रताड़ित किया जाता था। पति शराबी और जुआरी था और इसी कड़ी में उसने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला के मुताबिक पांच-छह लोगों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। जिसको लेकर वो अक्सर पति से झगड़ा करती थी। एक दिन नाराज पति ने उसके ऊपर तेजाब डाल दिया।

हैरानी इस बात की कि महिला की पति ने तेजाब से जली हालत में सुध भी नहीं ली। किसी तरह वो पति के चंगुल से बचकर अपने मायके जिच्छो पहुंची। आखिरकार मायके वालों ने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका पुलिस की ओर से बयान लिया गया और केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के एसएसपी ने स्पीडी ट्रायल के जरिए आरोपियों को सजा दिलाने की बात कही है। एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर पुलिस टीम बाकी आरोपियों को पकड़ने की पुरजोर कोशिश कर रही है। पुलिस भी मानती है कि घटना बेहद दर्दनाक और अमानवीय है, ऐसी हालत में आरोपियों को बचकर निकलने नहीं दिया जा सकता है।