करणीकृपा पॉ. प्रा. लि. स्टील प्लांट के लिए जमीन खरीदने में दलालों ने निभाई अहम भूमिका…

Chhattisgarh Crimes

किसानों को इस बात की भनक तक लगने नहीं दिया कि, उस जमीन में उद्योग स्थापित होगा…

जयदेव सिंह/ छत्तीसगढ़ क्राइम्स
महासमुंद। कौंवाझर और खैरझिटी के बीच 126 खसरे के करीब 125 एकड़ कृषि भूमि पर करणीकृपा पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के इंटीग्रेटेड मिनी स्टील प्लांट के लिए जमीन खरीदने में दलालों ने भूमिका निभाई थी। इन में 5 एकड़ से अधिक शासकीय भूमि भी शामिल है। वहीं प्लांट मेनेजमेंट का दावा है कि, शासकीय भूमि को करणीकृपा के हक में देने लिए कलेक्टर में आवेदन प्रक्रिया कर दिया गया है। तो दूसरी ओर राजस्व विभाग के अफसर ऐसे किसी प्रक्रिया शुरू होने से इनकार किया है।

जानकारी के मुताबिक प्रस्तावित परियोजना करणीकृपा पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के इंटीग्रेटेड मिनी स्टील प्लांट के लिए 124.95 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। कुल भूमि में से 100. 59 एकड़ भूमि की खरीदी हो चुकी है। और इसमें खसरा नंबर 1020, 1025 एवं 1038 के 5 एकड़ से अधिक शासकीय भूमि भी शामिल है।

शेष 24. 366 एकड़ भूमि खरीदी करना बाकी है। और शेष जमीनों की खरीदारी के लिए प्लांट मेनेजमेंट ने क्षेत्र के जमीन दलालों को सक्रिय कर दिया है। ग्रामीणों एवं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जमीन खरीदी के लिए तुमगांव क्षेत्र के जमीन दलाल मेलाराम बंजारे को इस काम के लिए लगाया गया है। इसी जमीन दलाल ने ग्रामीणों को जानकारी दिए बगैर कि, किस प्रायोजन के लिए जमीन खरीदा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार खैरझिटी के किसान काशीराम सिन्हा का एक एकड़ कृषि भूमि के लिए दलाल ने संपर्क किया। किसान ने खेत के बदले खेत और 2 लाख रुपये की शर्त रखी। जमीन दलाल ने अन्य स्थान पर खेत के बदले खेत और एक लाख रुपये देने की बात कही। इसी प्रकार किसान नरेश धीवर के पास 2 एकड़ कृषि भूमि के लिए दलाल ने 7 लाख में पर एकड़ सौदा तय हुआ। बाद में किसान ने 2 एकड़ के पर एकड़ के 9 लाख यानी 18 लाख रुपये मांगे। जमीन दलाल ने 2 एकड़ को 13 लाख रुपये में मांगा। लेकिन किसान ने अबतक उस कृषि भूमि को उन्हें नहीं बेचा। जानकारी के अनुसार अबतक बहुत से जमीनों का रजिस्ट्री नहीं हुई है।

बताया जाता है कि, इन जमीनों की रजिस्ट्री रायपुर निवासी कमलचंद जैन पिता मुलचंद जैन के नाम पर खरीदी हो रहीं है। करणीकृपा पॉवर प्लांट के लिए अबतक खरीदी गई कृषि भूमि का खसर नंबर 42/2, 47/2, 48/3, 49, 50, 51, 52, 54, 55, 56, 58, 59, 60, 61/1, 63, 65, 66/1, 663, 75/1, 80, 82, 84,86/1, 86/2, 87/1, 91, 92, 93, 94/1, 94/2, 95, 96, 97, 98, 1012/2, 1014, 1015, 1016, 1017, 1018, 1019, 1020, 1020/2, 1021/1, 1022/2, 1023/1, 1025, 1026, 1027/1, 1027/2, 1028, 1029, 1030, 1031, 1032, 1033, 1034, 1035, 1036, 1037, 1038, 1040, 1041/1, 1041/2, 1041/3, 1042/1, 1042/2, 1042/3, 1043, 1044, 1045/1, 1045/2, 1045/3, 1045/4, 1063, 1064/1, 1064/2, 1065, 1066, 1067, 1068, 1070, 1071/1, 1071/2, 1072, 1073, 1074, 1075, 1076/1, 1076/2, 1077/4, 1078/4, 1078/5, 1078/6, 1081,1082/1, 1082/2, 1082/3, 1082/4, 1082/5, 1083/1, 1083/2, 1084, 1085, 1086, 1087, 1088, 1089, 1090/2, 1092/1, 1092/2, 1093, 1094, 1095, 1096, 1097, 1099/1, 1100, 1103/2, 1104, 1106, 1107, 1108, 1109, 1110 शामिल है।

क्या कहता मेनेजमेंट….

इस संबंध में करणीकृपा पॉवर प्रा. लि. मेनेजमेंट के सुरेश तिवारी से शासकीय भूमि के संबंध में पूछने पर कहा कि, जो शासकीय भूमि है, उसके लिए कलेक्टर को लेटर लिखा गया है। प्रक्रिया चल रही है। बहुत जल्द प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

क्या कहता है अफसर…

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भागवत प्रसाद जायसवाल का कहना है कि, बहुत से खसरे की भूमि की पूरी तरह खरीदी भी नहीं हुई है। ऐग्रीमेंट स्तर पर है। बाकी चिजों की स्वीकृति मिल जाएगी तो ही शासकीय प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। सारी प्रक्रिया अभी लंबित है। और न ही भूमि आबंटन के लिए मांग किया है। पर्यावरण क्लेरेंस नहीं मिल जाता तब तक कुछ भी नहीं हो सकता।

https://chhattisgarhcrimes.in/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Video-2021-10-10-at-20.15.41.mp4

Exit mobile version