केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन को लीड कर रहे अधिकारियों से दिल्ली में मुलाकात की

Chhattisgarh Crimesकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन को लीड कर रहे अधिकारियों से दिल्ली में मुलाकात की। साथ ही उन्हें सम्मानित किया। इन्हीं अधिकारियों की प्लानिंग की वजह से लगातार फोर्स को बस्तर के अंदरूनी इलाके में मुठभेड़ में कामयाबी मिल रही है।

जिन अफसरों को शुक्रवार को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया, उसमें छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुणदेव गौतम, बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव, बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा और बस्तर रेंज के आईजी सुंदर राज पी शामिल है।

अमित शाह ने इन अधिकारियों की पीठ थपथपाकर शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कहा कि वह जल्द ही छत्तीसगढ़ आएंगे। वहां बहादुर जवानों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे।

अमित शाह ने सोशल मीडिया पर किया शेयर

अमित शाह ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, हाल ही में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी।

जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूं- अमित शाह

शाह ने कहा कि नक्सल ऑपरेशन को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूं। जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूंगा। मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है।

भाजपा सरकार बनते ही 427 नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब तक 400 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। प्रदेश में चल रहे नक्सल ऑपरेशन की जानकारी मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली पहुंचे थे।

सबसे पहले उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। CM ने बताया कि, कैसे प्रदेश में सेंट्रल फोर्स और स्टेट पुलिस मिलकर नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। नक्सल प्रभावित जिलों में सरकार की योजनाएं सरेंडर पॉलिसी को लेकर भी अमित शाह और मुख्यमंत्री के बीच बातचीत हुई।

Exit mobile version