
तीनों अपनी बेटी के घर मोहगांव थाने के ग्राम लमरा गए थे। बाइक पर सवार होकर आज जब लौट रहे थे तभी यह घटना हुई। हादसे का CCTV भी सामने आया है। ट्रक का पहिया दोनों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इसमें दादा का भेजा बाहर आ गया था। वहीं, पोता भी दबकर मर गया।
दादी फेंका गई तो बच गई
थाना प्रभारी जितेंद्र बंजारे के मुताबिक, गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग स्थित सुरही नदी पुल पर ये हादसा हुआ। ट्रक ने जब टक्कर मारी तो दादी फेंका गई जिससे उसकी जान बच गई लेकिन दादा पोते पहिए में दब गए। फिलहाल दादी की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।
गंभीर दादी को रेफर किया गया
साजा ब्लॉक के ग्राम पदमी निवासी परमेश्वर निर्मलकर (45) और उनके पोते डीकेश निर्मलकर (10) की मौके पर जान चली गई। परमेश्वर की पत्नी इंद्राणी निर्मलकर (40) गंभीर रूप से घायल हैं। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
ट्रक ड्राइवर भागा
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा किया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल इंद्राणी निर्मलकर का गंडई के शासकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।