16 सितंबर बुधवार को जानिए किन पर रहेगी गणेश जी की कृपा

Chhattisgarh Crimes

आज हम आपको 16 सितंबर 2020 दिन बुधवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।

मेष राशि- मेष राशि वाले लोगों के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक कार्यो को निपटाने के लिए आज का समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। घर-परिवार में सुकून और शांति का वातावरण बना रहेगा। आप कुछ नए कार्यों की तरफ रुचि ले सकते हैं। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। खास लोगों की मदद से आपकी कार्यप्रणाली में बदलाव आ सकता है। परिवार के लोगों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे। आपकी सेहत थोड़ी नरम-गरम रह सकती है, इसलिए सेहत पर ध्यान दीजिए।
भाग्यशाली रंग – आसमानी
भाग्यशाली अंक – 4

वृषभ राशि – वृषभ राशि वाले लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले सकते हैं। शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में अधिक रुचि लेंगे। कुछ लोग आपके व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता से प्रभावित होंगे। नौकरी करने वाले लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मनोरंजन के साधनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। परिवार की जरूरतों को आप पूरा कर सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि आपको हानि होने की आशंका बनी हुई है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां रहेंगी।
भाग्यशाली रंग – नीला
भाग्यशाली अंक – 2

मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले लोगों का आज का समय अच्छा रहेगा। भाग्य और ग्रह स्थितियां पूरी तरह से आपके पक्ष में रहने वाली हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपनी प्रतिभा और क्षमता से लोगों के बीच प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। पारिवारिक जरूरतों को आप समझने में सफल रहेंगे। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने खर्चों का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा आर्थिक समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। नजदीकी रिश्तेदारों से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यापार में की गई मेहनत सफल रहेगी। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य में निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग – केसरिया
भाग्यशाली अंक – 9

कर्क राशि- कर्क राशि वाले लोगों को आज आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कामकाज में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। संतान की तरफ से शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। अनजान लोगों से आपको दूरी बना कर रखना होगा अन्यथा यह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आप दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप ना करें। कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं, जिसको आप बेहतर तरीके से पूरा करेंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है, इसलिए आपको अपने स्वभाव में लचीलापन लाने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग – लाल
भाग्यशाली अंक – 5

सिंह राशि- सिंह राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी के अच्छे स्रोत हासिल हो सकते हैं। घर-परिवार में वातावरण सुख-शांति पूर्वक रहेगा। आप नई उर्जा से लबरेज रहेंगे। कामकाज की योजनाओं को आप पूरा कर सकते हैं। बच्चों की समस्याओं पर आप ध्यान दीजिए। भूमि-भवन से संबंधित कार्यों में आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आपको आज अपने खान-पान पर थोड़ा लगाम रखना होगा अन्यथा गैस और बदहजमी की शिकायत हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी
भाग्यशाली अंक – 7

कन्या राशि- कन्या राशि वाले लोग आज कोई नया काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं। मित्रों की पूरी सहायता मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करके आपको सुकून मिलेगा। लाभदायक योजनाओ पर आप विचार-विमर्श कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। पति-पत्नी के बीच मीठी-मीठी नोकझोंक होने की संभावना बन रही है, इससे आपके रिश्तो में मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति प्राप्त होगी, जिससे आपका मन आनंदित होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उत्तम रहने वाला है।
भाग्यशाली रंग – ब्राउन
भाग्यशाली अंक – 30

तुला राशि- तुला राशि वाले लोग अपनी बुद्धिमानी से धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपकी कुंडली में शुभ रहने वाली है, जिसकी वजह से आपके भाग्य में निखार आएगा। भाग्य के बलबूते कई क्षेत्रों से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरा करेंगे। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी खुश रहेंगे। किसी पुरानी शारीरिक समस्या से राहत मिल सकती है। आप अपने मनपसंद भोजन का लुफ्त उठाएंगे।
भाग्यशाली रंग- आॅरेंज
भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वाले लोगों का आज का दिन पहले के दिनों से कुछ अलग हो सकता है। आज आप कुछ हटकर समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आप नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। कुछ लोग आपके पास अपनी समस्याएं लेकर आएंगे, जिसका आप समाधान कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। मार्केटिंग संबंधित कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा वापस लेने में कठिनाई होगी। आॅफिस के कामकाज में आप थोड़े व्यस्त रह सकते हैं। पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बना सकते हैं। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। घर-परिवार के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है।
भाग्यशाली रंग – सफेद
भाग्यशाली अंक – 8

धनु राशि- धनु राशि वाले लोगों को आज अपने किसी कार्य में दूसरों की सलाह लेनी पड़ सकती है। अध्यात्म तथा धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। खास लोगों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है, जिनके सहयोग से आपको लाभ मिल सकता है। आप अपनी जरूरी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में आप कुछ नई तकनीकी का इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपका आत्मविश्वास और आत्मबल बढ़ेगा। घर का माहौल ठीक रहेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रास्ता मिल सकता है. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग – हरा
भाग्यशाली अंक – 6

मकर राशि- मकर राशि वाले लोगों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन होने की संभावना बन रही है, जिसकी वजह से आपको फायदा मिलेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कार्य क्षमता और इच्छा अनुसार काम करने की स्वतंत्रता रहेगी। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ आपके अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। धन संबंधित मामलों में आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का भावनात्मक आघात लगने की वजह से दरार उत्पन्न होने की संभावना बन रही है, इसलिए आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। आप किसी भी बात को लेकर अधिक तनाव मत लीजिए अन्यथा सिरदर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी
भाग्यशाली अंक – 7

कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले लोगों को आज संतान के कैरियर से संबंधित शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे घर में उत्साह भरा माहौल बना रहेगा। आज आप चिंता मुक्त रहेंगे। कामकाज की योजनाओं में ठीक प्रकार से ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने में सफल रहेंगे। अगर आप निवेश संबंधित कोई कार्य करना चाहते हैं तो घर के बड़ों की सलाह अवश्य लीजिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार की योजनाएं सफल रहेंगीं। आॅफिस में सहयोगीयों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है।
भाग्यशाली रंग – लाल
भाग्यशाली अंक – 1

मीन राशि- मीन राशि वाले लोगों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आज आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है, उनकी लापरवाही नुकसानदायक रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपको लोकप्रियता हासिल होगी। आप अपने किसी व्यवसाय में बदलाव कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन मजबूत रहने वाला है। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पति-पत्नी एक-दूसरे का पूरा सहयोग देंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। आपका मन काफी खुश रहेगा।
भाग्यशाली रंग – पीला
भाग्यशाली अंक – 9

Exit mobile version