चोरी करने घर में घुसे युवक को वकील ने मारी गोली, मौत से इलाके में मचा हड़कंप

Chhattisgarh Crimes

जबलपुर। चोरी करने के इरादे घर में घुसे युवक को वकील ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। सुबह जब रहवासियों को घटना के बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर पुलिस जांच शुरू कर दी है।
यह मामला गोरखपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि एडवोकेट विनोद मिश्रा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से युवक को गोली मारी। प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आ रही है कि युवक चोरी करने के इरादे से वकील के घर घुसा था।

तभी एडवोकेट विनोद मिश्रा ने युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद उसने अपने बंदूक से गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं कुछ देर बाद उसकी मौत भी हो गई। इस मामले में अभी पुलिस पूछताछ कर रही है।