गरियाबंद। जिले में तेंदुओं की आकस्मिक मौत का मामले अक्सर सामने आते रहे है। एक बार फिर तेंदुए की मौत का मामला सामने आया है। सडकपरसूली रेंज के नयापारा के जंगल में एक तेंदुआ मृत अवस्था मे पाया गया।
जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक तेंदुए के सर पर चोंट के निशान पाए गए है। वही तेंदुए की मौत 3 से 4 दिन पूर्व होंने की बात सामने आयी है।
तेंदुए का शव एक पेड़ के किनारे मिला है। तेंदुआ बिल्कुल सामान्य स्थिति में बैठा नजर आ रहा है। उसके मुख पर मखिया भिनभिनाती देखी गयी। जिसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुए की मौत 3 से 4 दिन पूर्व हुई है।
फिलहाल तीन पशु चिकित्सको द्वारा तेंदुए का पोस्टमार्डम किया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही वन्यप्राणी की मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा। हालाकिं विभाग द्वारा तेंदुए की मौत को सामान्य बताया जा रहा है।