बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षों की सूची जारी

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। बीजेपी ने आज युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। यह सूची प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय व प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति से युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने जारी की है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू की प्रदेश पदाधिकारी की कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष, दो प्रदेश महामंत्री, 5 प्रदेश मंत्री सहित 33 कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है।

वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की सूूची में कुल 90 नाम शामिल हैं, जबकि प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्यों में 47 लोगों को शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने ने 28 जिलों में से 19 जिला संगठनों के जिलाध्यक्ष का ऐलान भी कर दिया है। रायपुर शहर जिलाध्यक्ष की लिस्ट अभी पेंडिंग है, जबकि ग्रामीण की जिम्मेदारी संचित तिवारी, वहीं बिलासपुर जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी को बनाया गया है।

पूरी सूची देखने के लिए क्लिक करें।

 

Exit mobile version