अनुसूचित जाति मोर्चा की सूची जारी, रायपुर में बसंत बाग और दुर्ग जिले की कमान संतोष कोसरे को

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में है। लगातार अपने संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति भी कर रही है ।शुक्रवार की शाम अनुसूचित जाति मोर्चा की एक सूची जारी की गई इसमें प्रदेश के सभी जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं । रायपुर जिले में बसंत बाग, और दुर्ग जिले की कमान संतोष कोसरे को सौंपी गई है । प्रदेश के सभी 34 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं । यह आदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय की ओर से जारी किया गया है ।

Chhattisgarh Crimes

Chhattisgarh Crimes

Chhattisgarh Crimes