ब्रिटेन की तीसरी महिला PM होंगी लिज ट्रस, भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया

Chhattisgarh Crimes

लंदन। 47 साल की लिज ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री होंगी। उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हरा दिया। दक्षिणपंथी लिज बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। लिज को ब्रिटेन की सियासत में फायरब्रांड नेता के तौर पर जाना जाता है। दो महीने चले इलेक्शन कैम्पेन में उनकी एप्रोच कभी डिफेंसिव नहीं रही। प्रोग्राम के मुताबिक, नया प्रधानमंत्री रिजल्ट घोषित होने के फौरन बाद डाउनिंग स्ट्रीट के पास एक छोटा भाषण देगा। ये सिर्फ एक परंपरा है। लिज तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। उनके पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे इस पर रह चुकी हैं। लिज मार्गरेट थैचर को अपना आदर्श मानती हैं।

किसको कितने वोट मिले

लिज ट्रस : 81,326
ऋषि सुनक : 60,399
कुल वोट थे : 172,437
कुल वोटिंग : 82.6%
वोट रिजेक्ट हुए : 654

7 जुलाई को बोरिस जॉनसन ने पार्टी नेता पद से इस्तीफा दिया था। उसके बाद कंजर्वेटिव पार्टी में उनका मुकाबला भारतीय मूल के ऋषि सुनक से था। पार्टी के करीब 1.60 लाख सदस्यों ने वोटिंग की।

ये जीत खास क्यों
कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों की वोटिंग के पांचों राउंड में सुनक ने लिज ट्रस को मात दी थी, लेकिन अंतिम फैसला तो इस पार्टी के करीब 1 लाख 60 हजार रजिस्टर्ड मेंबर्स करते हैं। इसमें लिज ने बाजी मार ली। बोरिस जॉनसन भी सुनक के फेवर में नहीं थे।