
● नक्सल मुक्त इलाके में पांव पसार रहे शराब तस्कर
आबकारी विभाग के अनुसार, आरोपी मध्यप्रदेश से भारी मात्रा में शराब लाकर छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में अवैध रूप से खपाने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले आबकारी विभाग की टीम ने उन्हें धर दबोचा। अबकारी विभाग ने 21 नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना पर दरभा थाना क्षेत्र के छोटे कड़मा में छापेमार कार्रवाई की, जिसमे एक नाबालिक को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक और गाड़ी से दो और तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से कुल 16 पेटी शराब जप्त बरामद हुई। वहीं पूछताछ में नाबालिक ने बताया कि सुनील सेठिया नाम के व्यक्ति ने गिट्टी खदान के रास्ते में शराब छुपा कर रखी है। तलाशी लेने पर एक अशोक लीलैंड में 124 पेटी गोआ ब्रांड मध्यप्रदेश की शराब बरामद की गई। वहीं अभी मुख्य आरोपी सुनील सेठिया फरार बताया जा रहा है।
● 20 लाख से अधिक का माल जप्त
आबकारी विभाग के अधिकारी अंकित सिंह राठौर ने बाताया कि जब्त की गई 140 पेटी शराब और तस्करी में इस्तेमाल किए गए तीनों वाहनों की कुल कीमत 20 लाख 96 हजार 350 रुपये आंकी गई है। तस्करी मे शामिल तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 34/1, 34/2 , 36, 59 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों में शामिल दोनों नाबालिकों को बाल सुधार गृह में भेजा गया है। वहीं 18 वर्षीय आरोपी प्रवीण बघेल को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। वहीं फरार आरोपी सुनील सेठिया की तलाश जारी है।