कांग्रेस से बागी होकर लड़ेंगे महिलांग

Chhattisgarh Crimes

राधे कृष्ण दुबे/महासमुंद

महासमुंद जिले में राजनीति चरम सीमा पर चल रही है देखा जाए तो कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी दोनों में बागियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में महासमुंद जिले की महासमुंद नगर पालिका से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग और उनके पति त्रिभुवन महिलांग दोनों ने आज कांग्रेस पार्टी से बागी होकर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए श्री महिलांग नामांकन भर रहे है।

भीड़ और बाजे गाजे के साथ दोनों नामांकन भरने को कलेक्ट्रेट की ओर कूच कर गए हैं अब देखते हैं आगे कांग्रेस पार्टी उनको मना पाती है या वह चुनाव के समर में निरंतर अपने आप को फिर से साबित कर पाते हैं।