संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, 2 अज्ञात लोग दर्शक दीर्घा से सदन में कूदे, मची अफरातफरी

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। संसद की कार्यवाही के दौरान दो अज्ञात लोग दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए। दोनों शख्स के सदन में कूदते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दोनों शख्स कुछ स्प्रे करने लगे। संसद के अंदर पीले रंग का धुआं फैल गया। संसद के सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ गए और बाद में दोनों शख्स को काबू में कर लिया गया। इस अफरातफरी के दौरान कई सांसद सदन से बाहर आ गए। यह मामला ऐसे समय आया है जब आज संसद पर हमले की 22वीं बरसी है। वहीं सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक होने के बाद संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

मैसूर सांसद के रेफेरेंस से बना पास

जानकारी के मुताबिक दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से सदन में कूदने साथ ही कुछ स्प्रे करने लगे। सदन के अंदर पीले रंग की गैस फैल गई। अफरातफरी के बीच दोनों शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। बताया गया है कि मैसूर सांसद के रेफेरेंस से शख्स का पास बना था। उधर, संसद के बाहर भी कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। हंगामा करनेवालों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

संसद मार्ग थाने में हो रही पूछताछ

जानकारी के मुताबिक दोनों शख्स के पास गैस जैसी कोई चीज थी जिसे उन्होंने जूतों में छिपा रखा था। दर्शक दीर्घा से सदन में कूदते ही पीले रंग का धुआं सदन में फैल गया। अफरातफरी के बीच कई सांसद सदन से बाहर आ गए। पुलिस ने दोनों शख्स को हिरासत में ले लिया है। दोनों को संसद मार्ग थाने लाया गया है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version