सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के लिए रायपुर पहुंचे रितेश देशमुख, सोहेल खान समेत कई फिल्म अभिनेता

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। बालीवुड एवं भोजपुरी फिल्मी कलाकारों का सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग यानी सीसीएल 2023 का शुभारंभ शनिवार को हो रहा है। इसके लिए शुक्रवार को अनेक फिल्मी सितारे राजधानी पहुंचे। अभिनेता रितेश देशमुख, सोहेल खान, आफताब शिवदसानी और शरद केलकर जैसे कई सितारे रायपुर एयरपोर्ट पर नजर आए। एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने सितारों का स्वागत किया। सितारों के साथ फोटो खिंचाने प्रशंसकों में होड़ लगी रही। अनेक सितारे मैग्नेटो माल घूमने पहुंचे।

शहीद वीर नारायणसिंह क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को होने वाले मैच में फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी के नेतृत्व और आनंद विहारी यादव की भोजपुरी दबंग टीम की भिड़ंत पंजाब द शेर से होगी। दोनों टीमाें में भारतीय सिनेमा के कई नामचीन कलाकार मौजूद रहेंगे।

भोजपुरी दबंग के मालिक आनंद बिहारी यादव ने बताया कि टी 20 संस्करण पर आधारित इस टूर्नामेंट को छतीसगढ़ की सरकार और जनता के साथ स्थानीय कलाकारों का भी उत्साहजनक समर्थन मिल रहा है। जनता अपने पसंदीदा कलाकार को क्रिकेट मैच खेलते हुए देखने को बेताब है।

ओपनिंग मैच बंगाल टायगर्स और कर्नाटक बुलडोजर्स के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच भी 18 फरवरी को ही चेन्नई रहिनोस और मुंबई हीरोज के बीच खेला जाएगा। 19 फरवरी को केरला स्ट्रीकर्स और तेलगु वरीयर्स के साथ और भोजपुरी दबंग, पंजाब द शेर के साथ आपस में भिड़ेंगे।

रायपुर में होने जा रहे मैच में रितेश देशमुख, सुनील शेट्टी, सोहेल खान, मनोज तिवारी, रवि किशन, सोनू सूद, दिनेश लाल यादव जैसी फ़िल्म हस्तियां क्रिक्रेट खेलते नजर आएंगे। इस वर्ष 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 18 फरवरी को दो मैच और 19 फरवरी को दो मैच होंगे।