प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई नेताओं ने दी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई

Chhattisgarh Crimes
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना 60 साल पूरा कर रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री को लगातार बधाईयां मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों के अलावो छत्तीसगढ़ के नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री के लंबी आयु और दीर्घायु होने की कामना की।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लंबे समय का साथी बताया है। सिंहदेव ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है- भूपेश भाई को जन्मदिन की अनेकों शुभकामनाएं। ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करे।