
द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने का मौका
वहीं, विलंब शुल्क के साथ 11 से 20 जून तक फार्म जमा कर सकते हैं। फिर विशेष विलंब शुल्क के साथ 21 से 30 जून तक द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने का मौका रहेगा। द्वितीय परीक्षा के लिए प्रथम मुख्य परीक्षा में पंजीकृत सभी छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। निर्धारित तिथि तक नियमित परीक्षार्थी अपने विद्यालय से और अवसर परीक्षार्थी समन्वय संस्थाओं के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
सभी को मिलेगा मौका
द्वितीय मुख्य परीक्षा में मुख्य परीक्षा के परिणाम से सभी असंतुष्ट उत्तीर्ण, अनुत्तीर्ण और पूरक वाले परीक्षार्थी हिस्सा ले सकते हैं। यह परीक्षा भी पूरी तरह से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तरह से आयोजित की जाएगी। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थी एक, दो विषय अथवा सभी विषयों की परीक्षा में दोबारा बैठ सकेगा। प्रैक्टिकल परीक्षा भी दोबारा आयोजित की जाएगी। परिणाम भी द्वितीय मुख्य परीक्षा में बैठने वालों लिए दोबारा जारी किया जाएगा।