मीडिया को छत्तीसगढ़ सरकार से सीधे सवाल करना चाहिए : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर है। यहां प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया ने केंद्रीय मंत्री से विभिन्न सवाल किए। महंगाई के प्रश्न पर किरेन रिजेजू ने कहा कि आप छत्तीसगढ़ के गवर्नमेंट से कहिए कि टैक्स जो लगाकर रखा गया है, उसे कम करें, ताकि छत्तीसगढ़ के लोगों को राहत मिले।

मीडिया को छत्तीसगढ़ सरकार से सीधे सवाल करना चाहिए। केंद्र ने लोगों को फायदा पहुंचाया, लोगों को राहत दी गई, दाम को कम करने के लिए राज्य सरकार को भी कदम उठाए जाने चाहिए। मोदी सरकार के 8 साल को लेकर मंत्री रिजिजू ने कहा कि 8 साल पूरे होने पर देश भर में मंत्रियों का दौरा चल रहा है।

लगातार इस दौरान कार्यक्रम किए जा रहे हैं। भारत देश 2014 में कहां था और आज कहां खड़ा है, सबको मालूम है, बहुत ही गर्व की बात है। 2014 से पहले जब भारत विश्व पटल पर जाते थे तो एक सदस्य के रूप में ज्यादा थे, लेकिन आज वहां नेतृत्व के रूप में जाया जा रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया ने देख लिया है, भारत मजबूत और पूरे विश्व को एक नए रास्ते में ले जाने में सक्षम है। 8 साल में देश बहुत आगे बढ़ा है। इंडिया के लीडरशिप को दुनिया एक्सेप्ट कर चुकी हैं।

Exit mobile version