अवैध खनन रोकने गई खनिज विभाग की टीम पर हमला, कई वाहन क्षतिग्रस्‍त

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां रेत घाट में अवैध रूप से खनन कर रहे माफियाओं को रोकने गई खनिज विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया।

दरअसल, यह घटना पांडुका स्थित कुटैना रेत घाट की है। जानकारी के अनुसार रेत घाट में अवैध रूप से खनन कर रहे माफियाओं को रोकने गई खनिज अधिकारियों की टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में विभाग की गाडि़यां क्षतिग्रस्‍त हो गई।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने हाउस के आदमी कहकर खनिज अधिकारियों और उनकी टीम से मारपीट की। इधर, प्रशासन द्वारा कुटैना रेत घाट को स्वीकृति नहीं दी गई है। वहीं रेत घाट में अवैध तरीके से खनन जारी था। शिकायत मिलने खनिज अधिकारी रेत घाट बंद कराने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद रेत माफिया ने खनिज विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इस हमले को पीडि़त खनिज अधिकारी का कहना है कि जिले के बड़े अधिकारियों से चर्चा के बाद हमलावरों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।