एटीएम मशीन को हथौड़े से तोड़ रहा था नाबालिग, मौके पर पहुंच गई पुलिस

Chhattisgarh Crimes

बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एटीएम मशीन को नाबालिग चोरी करने की नियत से तोड़ रहा था। इसी दौरान वहां पर अचानक पुलिस की टीम आ पहुंची। इस दौरान नाबालिक युवक के कब्जे से हथौड़ा जब्त किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपित नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। पांच फरवरी की रात सिटी कोतवाली के पुलिस की टीम गश्त करने निकली थी। इसी दौरान गोल बाजार के पास स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम मशीन में चोरी करने की नीयत से एक 15 वर्षीय नाबालिग घुसकर एटीएम मशीन में हथौड़े से तोड़ फोड़ कर रहा था।

इस बीच मौके पर बिलासपुर के एसीसीयू टीम और सिटी कोतवाली की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एटीएम को तोड़ते देख पुलिस की टीम नाबालिग को रंगे हाथों पकड़ लिए। एटीएम मैनेजर वीरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version