2 दिन से लापता था नाबालिग, अब मिली लाश

Chhattisgarh Crimes

जांजगीर-चांपा। जिले में 2 दिन से लापता लड़के की लाश मिली है। वो घर से खेलने के लिए निकला था। मगर लौटा ही नहीं है। अब तालाब में तैरती हुई उसकी लाश मिली है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नवागढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर-01 का रहने वाला उपकार धीवर(15) मानसिक रूप से कमजोर था। इसलिए वह घर पर ही रहता था। उपकार धीवर के पिता रामू धीवर ने बताया की 12 मार्च की सुबह करीब 8 बजे घर के पास में ही खेल रहा था। जिसके बाद अचानक से वह लापता हो गया।

उन्होंने बताया कि आस-पास काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद हमने पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। रामू धीवर ने ये भी बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी हम लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच मंगलवार सुबह किसी ने सूचना दी कि उपकार का शव लिगवापरा के लिंगेश्वर महादेव तालाब में तैर रहा है।

इसकी जानकारी लगने परिजन मौके पर पहुंचे थे। पुलिस की मौके पर पहुंची थी। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रामू घर का खर्चा चलाने के लिए खेती किसानी करते हैं। उनका कहना है कि हमें नहीं पता उपकार वहां तक कैसे पहुंच गया। उपकार की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।