नर्सिंग कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म में असफल होने पर मोबाईल व नगदी की लूट

3 आरोपी व 1 नाबालिग सरकण्डा पुलिस के हत्थे चढ़े

Chhattisgarh Crimes

बिलासपुर। दोस्त के साथ सहेली से मिलने शासकीय नर्सिंग कॉलेज लगरा जा रही अपोलो नर्सिंग कॉलेज की छात्रा को बलात रोककर उससे दुष्कर्म करने का प्रयास करने और मोबाईल व नगदी लूटने वाले 3 आरोपी सहित 1 नाबालिग को सरकण्डा पुलिस ने दर्जनभर धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर हिरासत में लिया है । महिला सम्बन्धी अपराध में आरोपियो को तत्काल गिरफ्त में लेते हुए सरकण्डा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 266/2023 धारा – 341, 294, 354, 354 ( क ), 394, 506, 323, 34 भादवि तलाशी दौरान चाकू मिलने से 25 आर्म्स एक्ट भी जोड़ा गया है साथ ही सरकण्डा पुलिस आरोपियों का जुलूस निकालते हुए उन्हें कोर्ट लेकर गई ।

मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 फरवरी को पीड़िता ने थाना सरकण्डा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपोलो नर्सिंग कॉलेज की छात्रा है जो अपने दोस्त के साथ दिनांक 24 फरवरी की रात्रि करीब 08.30 से 09.30 बजे के मध्य अपने सहेली से मिलने शासकीय नर्सिंग हॉस्टल लगरा जा रही थी शासकीय नर्सिंग हॉस्टल के कुछ दूर पहले सूने स्थान पर 4 लड़के इनके मोटर सायकल को रूकवाकर गंदी-गंदी गाली गुप्तार मारपीट करते हुये 3 लड़के इसके दोस्त लाकेश पटेल को अंधेरे में ले गये एवं एक लड़का जिसका नाम भरत बोल रहे थे वह पीड़िता को जबरन बेसरम झाड़ की ओर ले जाकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बना कहते हुये बुरी नियत से चेहरे एवं शरीर के अन्य भागों छूते हुये शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था, जिसे मना करने पर गाली गुप्तार करते हुए इसके पास रखे मोबाईल व 300 रू. तथा इसके दोस्त के पास रखे मोबाईल व 500 रू. को लूट लिए एवं किसी को बताने पर जान मारने की धमकी देने लगे इस बीच पीड़िता के साथ वाले युवक द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दिए जाने पर डर से मोटर सायकल में सभी धमकी देते हुये भाग गये, पीड़िता की उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 266 / 2023 धारा 341,294, 354, 354 (क), 394, 506, 323, 34 भादवि पंजीबद्ध कर घटना से पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को अवगत कराते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने सक्रिय हुई सरकण्डा पुलिस ने थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में आरोपी भरत केंवट पिता मछंदर केंवट उम्र 20 वर्ष को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर अपने 2 अन्य साथी अजय पटेल पिता परखीत पटेल उम्र 28 वर्ष तथा छतलाल केंवट पिता संतोष केंवट उम्र 23 वर्ष एक अन्य (विधि से संघर्षरत बालक ) सभी निवासी ग्राम लगरा थाना सरकण्डा के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किये, जिनके कब्जे से पीड़िता के लूटे हुये मोबाईल एवं 200 रू. तथा पीड़िता के आई डी कार्ड व किट बॉक्स को बरामद कर आरोपियों को विधिवत् गिरफतार किया गया है, जिन्हे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, स. उ. नि. दिनेश तिवारी, प्र. आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, म.प्र. आर. संगीता नेताम, आरक्षक राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, भागवत चंद्राकर, सोनू पाल, विवेक राय, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version