देश में लगातार छठे दिन 50,000 से ज्यादा कोरोना मरीज मिले

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटे में 56,119 नए कोरोना संक्रमित मिले। 36,983 ठीक हुए और 266 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 18,883 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश में अब तक करीब 1.21 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.14 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.62 लाख ने जान गंवाई है, 5.37 लाख का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

देश में लगातार छह दिन से 50,000 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। इनमें से तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को तो आंकड़ा 60,000 के पार रहा।